{"_id":"6439bc06ed2a42884c00dd36","slug":"snatched-gold-chain-and-cash-by-putting-chili-in-the-eyes-of-two-shopkeepers-mohali-news-c-16-1-114855-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: दो दुकानदारों की आंखों में मिर्च डालकर सोने की चेन और नकदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: दो दुकानदारों की आंखों में मिर्च डालकर सोने की चेन और नकदी छीनी
विज्ञापन
कुराली। शहर में दुकानें बंद करके जा रहे दो अलग-अलग दुकानदारों की आंखों में मिर्च डालकर लुटेरों ने लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया। लुटेरे सोने की चेन और नकदी लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।वार्ड नंबर 10 निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह रात अपनी दुकान बंद करके जब घर जा रहा था तो रास्ते में मुंह ढके दो नौजवानों ने उसकी आंखों में मिर्च डाल दी। इस कारण वह घबरा गया और लुटेरे उसके उसके गले में डाली लगभग तीन तोले की चेन निकाल कर भाग निकले। उसने बताया कि उक्त लुटेरों के हाथ में तेजधार हथियार भी था।
दूसरी घटना संबंधी जानकारी देते हुए स्थानीय सब्जी मंडी में दशमेश डेयरी करने वाले बडाली के अजीत सिंह ने बताया कि वह रात लगभग 10 बजे दुकान बंद करके जब घर को जा रहा था तो तीन युवकों ने उसके पास आकर आंखों में मिर्च डालकर उसकी जेब में रखे करीब 10 हजार रुपये लूटकर ले गए। मिर्च गिरोह के कारण शहरवासियों में दहशत का माहौल है और उन्होंने इन लुटेरों को काबू करने की मांग की है। सिटी थाना के एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं को लेकर सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।
फोटो कैप्शन
लूट संबंधी जानकारी देते अमित कुमार और अजीत सिंह।