{"_id":"56fbd0234f1c1b6f55f00825","slug":"smart-card-c-form-online-merchants-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के बनेंगे स्मार्ट कार्ड, सी फार्म मिलेंगे ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के बनेंगे स्मार्ट कार्ड, सी फार्म मिलेंगे ऑनलाइन
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Thu, 31 Mar 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
कम्प्यूटर
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी व कर विभाग की तरफ से जिले भर के व्यापारियों को भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा स्कीम अधीन रजिस्टर करने के लिए कैंप लगाए जाएंगे। साथ ही व्यापारियों को स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। यह जानकारी डीसी डीएस मांगट ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में मीटिंग में कर एवं आबकारी विभाग के कर विभाग की जिला स्तरीय मीटिंग में दी। डीसी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा योजना शुरू की गई है। इसके तहत पांच लाख रुपये का सेहत बीमा व 50 हजार रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि जो व्यापारी सिस्टम में रजिस्टर करवाना चाहते हैं, उन्हें अपने आधार कार्ड व रजिस्ट्रेशन की कॉपी जरूरी चाहिए। सहायक आबकारी के कर कमिश्नर बलदीप कौर ने बताया कि विभाग की तरफ आगे भी कैंप लगाए जाएंगे। व्यापारियों की सुविधा के लिए सी फार्म ऑन लाइन उपलब्ध रहेंगे। इस मौके पर जिला स्तरीय सलाहकार कमेटी के गैर सरकारी मेंबर रघबीर सिंह जुनेजा ने गैर सरकारी मेंबर को शिनाख्ती कार्ड जारी किए जाएंगे।
शहर में जल्दी लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
मीटिंग में कमिश्नर ने बताया कि जल्द ही शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया आखिरी चरण में पहुंच गई। इससे ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर आसानी से शिकंजा कसा जा सकता है।
विज्ञापन
शहर में जल्दी लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
मीटिंग में कमिश्नर ने बताया कि जल्द ही शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया आखिरी चरण में पहुंच गई। इससे ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर आसानी से शिकंजा कसा जा सकता है।
विज्ञापन