फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Slogans against the administration, the company, people descended against the tower in Khizrabad

खिजराबाद में टावर के विरोध में उतरे लोग, प्रशासन और कंपनी के खिलाफ की नारेबाजी

Mon, 17 May 2021 02:16 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Slogans against the administration, the company, people descended against the tower in Khizrabad
कुराली। गांव खिजराबाद में एक प्राइवेट कंपनी की ओर लगाए जा रहे टावर का विरोध करते हुए लोगों ने प्रशासन और कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। गांववासियों ने जान का खतरा बनने वाले इस टावर को हटाए जाने की मांग करते हुए संघर्ष की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गांव में लगाए जा रहे टावर संबंधी दोनों पंचायतों के सरपंच जसवीर कौर और सरपंच गुरिन्द्र सिंह ने बताया कि टावर के लिए पंचायत की ओर से कोई सहमति नहीं दी गई है। कंपनी की ओर से खुद ही टावर लगाया जा रहा है। गांव में पहले ही इसी कंपनी का एक टावर लगा है, लेकिन अब कंपनी की ओर से मात्र कुछ दूरी पर ही 5 जी का टावर लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश में इस 5जी टावर से होने वाली बीमारियां भी सुनने को मिल रही हैं। इसकी रेडिएशन मनुष्य के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि मामला एसडीएम खरड़ के ध्यान में भी लाया गया है। इस मौके पर गांववासियों ने चेतावनी दी कि यदि इस टावर को रिहायशी क्षेत्र से न हटाया गया तो वे संघर्ष के मजबूर हो जाएंगे। इस अवसर पर सरपंच गुरिन्द्र सिंह और जसवरी कौर, चौधरी ओम प्रकाश, शेर सिंह, चौधरी राय सिंह, मलकीत कौर और सुखदेव सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed