फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sloganeering against the government out of fury march

रोष मार्च निकाल सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Mon, 18 Jan 2021 02:02 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Sloganeering against the government out of fury march
जीरकपुर। वीएनएस क्लब के अध्यक्ष हरदीप सिंह और फतेह ग्रुप के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह ने साथियों सहित किसान यूनियन के बैनर तले जीरकपुर के विभिन्न इलाकों में रोष मार्च निकाला। इस दौरान दिल्ली आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों और अन्य लोगों को श्रद्घांजलि दी गई। उन्होंने मृतक किसानों की तस्वीरें पकड़कर किसान यूनियन जिंदाबाद और मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों के साथ कि जा रही धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हजारों लोग दिल्ली किसान आंदोलन में शामिल होकर लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं ताकि मोदी सरकार कानून वापस लेने के लिए मजबूर हो जाए। किसान इन खेती कानूनों को रद्द करवाने के लिए हर बलिदान देने के लिए तैयार हैैं। इस मौके पर खेम सिंह, इंदर सोढ़ी, पाली सिंह, जग्गी सिंह, तरुणजीत सिंह बेदी, अमनदीप सिंह, अंतर प्रकाश सिंह, सतनाम सिंह, गुरपीर सिंह, हरदीप सिंह, राजिंदर सिंह और मनदीप सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed