{"_id":"57a252e34f1c1bb5602b8f00","slug":"sixteen-month-child-died-after-injection-police-filed-case-against-docrot","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजेक्शन लगाने के बाद 16 माह के बच्चे की मौत, परिजनों मे रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजेक्शन लगाने के बाद 16 माह के बच्चे की मौत, परिजनों मे रोष
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Thu, 04 Aug 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
child
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मोहाली में मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद 16 महीने के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के परिजनों ने तुरंत इस बारे में पुुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बच्चे के पिता रविकांत की शिकायत पर डॉक्टर असत मलिक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मृतक बच्चे के पिता रविकांत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह गांव मोहाली के रहने वाले हैैं। मंगलवार रात करीब 9.30 बजे बेटे सानू को हल्का बुखार व खांसी थी। इसके बाद उसे डॉक्टर असत मलिक के पास लेकर गए। डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसे घर ले आए। थोड़ी देर बाद बेटे के मुंह से झाग निकलने लगा। इसके बाद तुरंत उसे आईवीवाई अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
जिक्रयोग है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी शहर के एक नामी अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया गया था। डॉक्टर पर आरोप था कि उसकी लापरवाही के कारण सरपंच जसवंत सिंह की मौत हो गई थी। डॉक्टर ने खुद पर लगे सभी आरोपों की झूठा बताते हुए हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
डॉक्टर बोले, इंजेक्शन रिएक्शन कर गया
थाना फेज-1 के प्रभारी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि बच्चे की आईवीवाई अस्पताल में मौत हो गई है तो उनकी टीम तुरंत वहां पहुंच गई। उन्होंने आईवीवाई अस्पताल के डॉक्टरों से बच्चे की मौत का कारण पूछा। इस पर डॉक्टर ने बताया कि जो इंजेक्शन लगाया था वह रिएक्शन कर गया। इस कारण बच्चे की मौत हुई। इसके बाद पुलिस ने बच्चे के परिजनों की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।