फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Six challans in Dhakoli and Peermuchalla under tobacco free campaign

तंबाकू मुक्त अभियान के तहत ढकोली व पीर मुछल्ला में सेहत विभाग ने की चैकिंग

Tue, 07 Jun 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Six challans in Dhakoli and Peermuchalla under tobacco free campaign
जीरकपुर। तंबाकू मुक्त अभियान के तहत सोमवार को ढकोली और पीरमुछल्ला क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों के विक्रेताओं की चेकिंग की गई। इस दौरान टीम की ओर से कुल छह चालान किए गए हैं और 2200 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नोडल अधिकारी तंबाकू नियंत्रण जीरकपुर मेहताब सिंह बल ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि सरकारी स्कूल ढकोली के 100 गज के दायरे में एक करियाना की दुकान पर तंबाकू उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इस कारण दुकानदार पर जुर्माना एवं प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा प्रतिबंधित उत्पादों को नष्ट कर दिया गया है। ढकोली और मोतिया हाइट्स के नजदीक फुटपाथों और गाड़ियों पर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जैसे गुटखा, पान मसाला, चैनी खैनी, कूल लिप, वॉलेट सिगरेट आदि पाए गए। इन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्हें जुर्माना भी लगाया। इन अवैध रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाने के लिए नगर काउंसिल जीरकपुर को लिखा गया है। इस दौरान टीम में हरविंदर सिंह हेल्थ वर्कर, रंजीत कौर आशा वर्कर, समाजसेवी सुखदेव चौधरी, कमलजीत सैनी, सरबजीत सिंह, अशोक, अमनदीप सिंह और अमरिंदर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed