फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Siswan was groomed like Sukhna... but poor tourists how to reach

सिसवां को सुखना की तरह संवारा, लेकिन पर्यटक कैसे पहुंचे बेचारा

Wed, 04 May 2022 01:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Siswan was groomed like Sukhna... but poor tourists how to reach
मुल्लांपुर (नयागांव)। राज्य सरकार ने मुल्लांपुर स्थित सिसवां डैम को चंडीगढ़ सुखना लेक की तर्ज पर संवारा है। वहां पर बोटिंग से लेकर तमाम सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं लेकिन बेचारे पर्यटक वहां तक कैसे पहुंचें। इसकी अभी तक कोई व्यवस्था नहीं है। हिमाचल जाने वाली बसों या निजी वाहनों के सहारे लोग वहां तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं जिन लोगों के पास कोई सुविधा नहीं है, वे वहां तक नहीं जा पा रहे हैं। हालांकि विभाग के अधिकारियों ने इस तरफ अभी तक सोचा तक नहीं है। जानकारों की माने तो अगर सिसवां डैम अच्छी तरह चल पड़ता है तो चंडीगढ़ की सड़कों पर वाहनों का दवाब कम हो जाएगा। सड़क हादसों पर भी कटौती होगी। वहीं इससे इलाके के लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन

इलाके में करीब आठ महीने पहले वन विभाग द्वारा शुरू किए गए सिसवां डैम को सिसवां नेचर अवेयरनेस कैंप के रूप में संवारा गया था। सैलानियों की संख्या यहां पर हर रोज बढ़ रही है। 24 अगस्त 2021 को तत्कालीन वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने इस पर्यटन स्थल का उद्घाटन किया था। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में यह प्रोजेक्ट एक ड्रीम प्रोजेक्ट था। यहां पर विभाग की तरफ से बोटिंग, हर्बल पार्क, टेंट हाउस से लेकर कैफेटेरिया तक की व्यवस्था की गई है। पहाड़ों के बीच में बने होने के कारण यहां पर बड़ा ही खूबसूरत नजारा होता है। सुबह एवं शाम यहां पर पर्यटकों की भीड़ लग रही है, लेकिन यह वे पर्यटक हैं जिनके पास वाहनों का इंतजाम है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन की तरफ से चंडीगढ़ एवं मोहाली से यहां के लिए सीधे कोई बस सुविधा उपलब्ध करा दी जाए तो पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं शुरू हो पाए टेंट हाउस
सिसवां नेचर अवेयरनेस कैंप के उद्घाटन के समय तीन टेंट हाउस बनकर तैयार थे। विभाग के द्वारा यहां पर आने वाले पर्यटकों को ठहरने के लिए ये तैयार करवाए गए थे। इससे विभाग की आमदनी तो बढ़नी ही थी। साथ ही पर्यटकों को भी इसका लाभ मिलना था लेकिन अभी तक यह टेंट हाउस शुरू नहीं हो पाए हैं। इसकी वजह बताई जा रही है कि यहां पर बिजली विभाग की तरफ से एक ट्रांसफार्मर लगाया जाना है जो अभी तक नहीं लग पाया है।
वन विभाग अलग बसों का करे इंतजाम
विभाग को चाहिए सिसवा नेचर अवेयरनेस कैंप के लिए अलग से बसों की व्यवस्था की जाए। इससे इलाके में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। स्थानीय निवासियों को भी इसका फायदा होगा और इलाके की उन्नति होगी।
हेमंत चौहान, स्थानीय निवासी
विभाग को इस दिशा में सोचना होगा
सिसवां अवेयरनेस कैंप तक पहुंचने में काफी दिक्कत आती है। हम अपने साधन से गए थे। वहां पर गाड़ी खड़ी करने में भी काफी मुश्किल आई थी। पर्यटन स्थल काफी अच्छा है। विभाग को वहां पार्किंग की उचित व्यवस्था करनी चाहिए। -प्रदीप कुमार, वासी नयागांव

कोट
पर्यटन स्थल चंडीगढ़ के काफी नजदीक है। इस कारण ज्यादातर लोग यहां अपने साधनों से ही आते हैं। इसके अलावा बद्दी जाने वाली बसें भी यहीं से गुजरती है। अगर भविष्य में पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए अलग से किसी परिवहन की जरूरत लगेगी तो विभाग द्वारा इसकी व्यवस्था कराई जाएगी। -गुरअमन सिंह, डीएफओ वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed