फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Singhpura defeated Kubbaheri team in football

Mohali News: फुटबाॅल में सिंघपुरा ने कुब्बाहेड़ी की टीम को दी शिकस्त

Mon, 16 Dec 2024 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Singhpura defeated Kubbaheri team in football
कुराली। गांव कुब्बाहेडी के नौजवान एकता स्पोर्ट्स क्लब की ओर से शहीदों की याद को समर्पित करवाए जा रहे फुटबाल टूर्नामेंट में तीसरे दिन रविवार को मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में सिंघपुरा की टीम ने गांव कुब्बाहेड़ी की टीम को शिकस्त दी। इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन पहलवान संत सिंह ने किया।
विज्ञापन


क्लब के प्रधान दीपेंद्र सिंह की देखरेख में ग्राम पंचायत और गांव वासियों के सहयोग से करवाए जा रहे चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन पहलवान संत सिंह ने खिलाड़ियों के साथ जान पहचान करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और खेलों के साथ जुडने के लिए प्रेरित करते हुए नशे से बचने की अपील की। इसी दौरान करवाए गए दूसरे चरण के मुकाबलों में चनालो की टीम ने लुबानगढ़ को, कुबाहेड़ी की टीम ने भागोवाल को, पपराला की टीम ने त्यूड़ को, सिंघपुरा की टीम ने खालसा की टीम को, खिजराबाद की टीम ने चिंतगढ़ की टीम को और लुबानगढ़ की टीम ने कुराली की टीम को पराजित करके अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन

वहीं, इसी दौरान सिंघपुरा और कुब्बाहेड़ी की टीमों के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिंघपुरा की टीम ने कुब्बाहेडी को हराया। इस मौके पर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि आज सेमीफानइल और फाइनल मुकाबले करवाए जाएंगे। इस मौके पर जगदीप सिंह, सरपंच हरविन्द्र सिंह भोला, सुखपाल सिंह नौनीहाल, गुरजोत सिंह ज्योति, सुखदेव सिंह के अलावा गुरिंदर सिंह, मनकरण सिंह आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed