फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Singers filled farmers with vigor in protest

धरने में गायकों ने भरा किसानों में जोश

Sun, 01 Nov 2020 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Singers filled farmers with vigor in protest
खरड़। किसान जत्थेबंदियों के खरड़-लुधियाना हाईवे और भागो माजरा टोल प्लाजा पर केंद्र सरकार के खिलाफ दिए जा रहे धरने में शनिवार को पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल, हर्फ चीमा, सोनू विर्क और हरबंस बब्बू पहुंचे। गायकों ने धरने में शिरकत कर किसानों में जोश भरा।
विज्ञापन

गायक कंवर ग्रेवाल ने नौजवानों से अपील की कि वह अपने पुरखों की बनाई जमीन को संभालने के लिए किसान धरनों में शामिल हों। किसान संघर्ष में हर वर्ग को हिस्सा लेना चाहिए। इंसाफ पाने के लिए अभी हमें और बड़े प्रदर्शन करने की जरूरत है।
विज्ञापन

गायक हर्फ चीमा, सोनू विर्क और हरबंस बब्बू ने भी किसानों को संबोधित किया। पंजाबी गायकों ने किसानी के साथ संबंधित गीत सुनाकर किसानों में नया जोश भर दिया। किसान नेता मेहर सिंह थेड़ी, रणजीत सिंह जीती पडियाला, गुरिंदरजीत सिंह बडाला, दविंदर सिंह देहकलां, जसपाल सिंह, चरनजीत सिंह सिंबलमाजरा, पूर्व सरपंच सरबजीत सिंह गोला समेत अन्य नेताओं ने भी धरने के दौरान अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed