{"_id":"5e2a01008ebc3e4b25045e94","slug":"singer-randhawa-brothers-got-bail-with-three-conditions-mohali-news-pkl364150413","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः गायक रंधावा ब्रदर्स को तीन शर्तों के साथ मिली जमानत, जानिए आखिर क्या था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहालीः गायक रंधावा ब्रदर्स को तीन शर्तों के साथ मिली जमानत, जानिए आखिर क्या था मामला
Fri, 24 Jan 2020 02:50 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
रंधावा ब्रदर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगर रंधावा ब्रदर्स और उनके साथी हरप्रीत ने पूरब अपार्टमेंट्स सोसाइटी में रात के समय तेज आवाज में म्यूजिक चलाकर लोगों की शांति भंग की। फिर सोसाइटी के सिक्योरिटी मुलाजिमों से उलझ गए। मामले में गिरफ्तार किए गए रंधावा ब्रदर्स और हरप्रीत को एसडीएम कोर्ट जगदीप सहगल की अदालत से जमानत मिल गई है। एसडीएम ने तीनों को तीन शर्तों के तहत उन्हें जमानत दी है, जिसका उन्हें पालन करना होगा। वहीं, सोसाइटी के बाहर पुलिस को भी सुरक्षा का पहरा मजबूत करना होगा।
जानकारी के मुताबिक, वीरवार को आम कैदियों वाली गाड़ी में सिंगर प्रिंस रंधावा, रम्मी रंधावा और उनके साथी हरप्रीत सिंह को मोहाली लाया गया। इसके बाद तीनों को एसडीएम की कोर्ट में पेश किया। यहां पर उनकी जमानत की सारी औपचारिकताएं पहले ही पूरी कर ली गई थीं। लेकिन एसडीएम ने जमानत देने से पहले उन्हें बतौर शर्त तीन हिदायतें दीं। जिनका उन्हें पालन करना होगा। इस दौरान तीनों ने कहा कि वह हिदायतों का पालन करेंगे।
रम्मी रंधावा के वकील ने बताया कि रंधावा ब्रदर्स को हिदायत दी गई है कि वह किसी से लड़ाई-झगड़ा नहीं करेंगे। इसके साथ ही वह अपना रियाज भी साउंड प्रूफ कमरे में करेंगे, जिससे वहां शोर होने पर इस तरह की स्थिति दोबारा न बने, जिससे कि लोगों को परेशानी हो। वहीं, सोसायइटी की आरडब्ल्यूए को कहा गया है कि यहां पर पूरब अपार्टमेंट्स की कोई सोसाइटी रजिस्टर्ड नहीं है। ऐसे में पहले वह अपनी सोसाइटी को रजिस्टर्ड करवाएं, ताकि नियमों का पालन हो सके।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार रात तेज आवाज में म्यूजिक चलाने और सिक्योरिटी मुलाजिमों से झगड़ने के बाद सोहाना थाना पुलिस ने उक्त तीनों को गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें पूरी रात सोहाना थाने में बितानी पड़ी थी। वहीं, मंगलवार को तीनों ने एसडीएम की अदालत में जमानत के लिए याचिका लगाई गई थी। लेकिन वह मंजूर नहीं हुई थी। क्योंकि जमानत के लिए जो दस्तावेज आदि लगाए थे, उनकी उचित तरीके से वेरिफिकेशन नहीं हो पाई थी।

रोपड़ जेल ले जाकर किया रिलीज
वकील ने बताया कि कोर्ट ने आदेश दिया था कि अदालत से रंधावा भाईयों को रिलीज किया जाए। लेकिन जेल अथॉरिटी ने कहा कि कुछ औपचारिकताओं के बाद रोपड़ जेल से ही तीनों को रिलीज करेंगे। ऐसे में दोबारा उन्हें कैदियों वाली गाड़ी में रोपड़ जेल ले जाया गया। जहां से रिलीज करने की कार्रवाई हुई। रम्मी रंधावा और प्रिंस रंधावा ने कहा कि जेल में भी उनका अच्छा समय बीता। जेल के सीनियर अधिकारियों से उनकी मुलाकात हुई। इसके अलावा कैदियों ने भी उन्हें पसंद किया है।
एलि मांगट विवाद के बाद आए थे सुर्खियों में
जानकारी के मुताबिक, रंधावा ब्रदर्स लोक गायक हैं। सिंगर एलि मांगट और उनकी सोशल मीडिया पर जुबानी जंग चल रही थी। इसके बाद दोनों ने मोहाली में आमने-सामने होने का फैसला लिया था। इसकी भनक पुलिस को लग गई थी। पुलिस ने एलि मांगट के पहुंचने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसी बीच जब एलि मांगट मोहाली पहुंचा था तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मीडिया में काफी दिनों तक वह उलझे रहे थे और इसके बाद वह काफी फेमस हो गए थे।