फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   singer rammi randhwa arrest

मोहालीः सोशल मीडिया की जंग हकीकत में बदलने से पहले रम्मी रंधावा गिरफ्तार, जानिए मामला

Wed, 11 Sep 2019 12:30 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 11 Sep 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
singer rammi randhwa arrest
प्रतीकात्मक तस्वीर
कुछ समय से तीन पंजाबी गायकों रंधावा ब्रदर्स व एली मांगट के बीच सोशल मीडिया पर लड़ाई चल रही थी। इसकी भनक जैसे ही मंगलवार को मोहाली पुलिस को लगी तो पुलिस ने खूनी संघर्ष होने से पहले ही दबिश देकर सिंगर रम्मी रंधावा को मोहाली स्थित रिहायश से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इस मामले में डीएसपी सिटी-2 रमनदीप सिंह ने कहा कि सोहाना थाने में गायक में रमनदीप सिंह उर्फ रम्मी रंधावा, प्रिंस रंधावा व एली मांगट के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 504, 506 व आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, रंमी रंधावा को सेक्टर 88 स्थित पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स स्थित रिहायश से गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुलिस को पता चला था कि गायक रम्मी रंधावा इस समय मोहाली के सेक्टर 88 स्थित पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स में रह रहा है। इसके बाद थाना सोहाना से पुलिस की कई गाडिय़ां पूरब अपार्टमेंट पहुंच गई। इलाके के लोगों के मुताबिक एसएसपी कुलदीप सिंह चहल, डीएसपी सिटी-2 रमनदीप सिंह, एसएचओ सोहाना राजेश हस्तिर आदि सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देखकर दहशत में आए लोगों ने सोचा कि शायद कोई गैंगस्टर आदि इलाके से दबोचा गया है। इसके बाद सिंगर को नीचे बुलाया गया और उसे मौके पर ही काबू कर लिया। वहीं, इस दौरान मीडिया द्वारा 11 सितंबर को होने वाले खूनी संघर्ष संबंधी पूछे गये सवाल के जवाब में सोहाना थाने के एसएचओ राजेश हस्तिर ने कहा कि पुलिस की पूरी तैयारी है। यहां पर परिंदा भी पर नहीं मार सकता।


सोशल मीडिया पर एक-दूसरे का खून करने की कही थी बात
जानकारी मुताबिक सोशल मीडिया पर गत कई दिनों से पंजाबी गायक रम्मी रंधावा व एली मांगट के बीच शब्दी जंग चल रही थी। यह शब्दी जंग इस कदर बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे को आमने-सामने आने के लिए चैलेंज कर दिया। वहीं एक-दूसरे को जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed