फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Silence on the streets of Kharar .. People did not come out of the houses, markets remained empty

खरड़ की सड़कों पर पसरा सन्नाटा.. घरों से बाहर नहीं निकले लोग, खाली रहे बाजार

Mon, 23 Mar 2020 01:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Silence on the streets of Kharar .. People did not come out of the houses, markets remained empty
खरड़ का मुख्य बाजार पूरी तरह से बंद रहा। - फोटो : MOHALI
खरड़। प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना वायरस को लेकर की गई जनता कर्फ्यू की अपील को लेकर रविवार को खरड़ शहर तथा आसपास के गांवों में कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी रही। शहर तथा गांवों की सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

गांवों में लोग घरों से बाहर नहीं निकले। बस स्टैंड पर हर समय जाम से जूझने वाले चौक रविवार को पूरी तरह खाली दिखाई दिए। खरड़ से चंडीगढ़ आने-जाने वाली दोनों सड़कें सुनसान थीं। लांडरा रोड तथा अस्पताल रोड पर भी दूर-दूर तक किसी भी व्यक्ति का नामोनिशान नहीं था।
विज्ञापन

शहर में करियाना दुकानें तथा दूध डेयरी आदि खुली रहीं लेकिन इन दुकानों पर ग्राहक कम ही थे। इसके अलावा शहर में शराब की कई दुकानें खुली रहीं। सब्जी मंडी में काम करने वाले मजदूर ही मौजूद थे। बाहर से कोई भी व्यक्ति खरीददारी करने सब्जी मंडी नहीं पहुंचा। उप मंडल मजिस्ट्रेट खरड़ हिमांशु जैन ने टीम के साथ शहर के विभिन्न बाजारों का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया। खरड़ बस स्टैंड टी-प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस खरड़ के कर्मचारी तैनात रहे और आने जाने वालों से पूछताछ कर रहे थे। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वह सरकार की हिदायतों की पालना करें और अपने घरों में ही रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार खरड़ मनदीप सिंह ढिल्लों, नायब तहसीलदार खरड़ पुनीत बंसल और नायब तहसीलदार माजरी जसकरण सिंह बराड़ समेत उनकी टीमों ने सब डिवीजन में निगरानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed