{"_id":"6a24821cad875fa05009aa81","slug":"shrimad-bhagwat-katha-gyan-week-begins-devotees-are-appealed-to-take-religious-benefits-mohali-news-c-71-1-mli1017-143310-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का शुभारंभ, श्रद्धालुओं से धर्म लाभ लेने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का शुभारंभ, श्रद्धालुओं से धर्म लाभ लेने की अपील
विज्ञापन
जीरकपुर। लोहगढ़ के श्री सनातन धर्म मंदिर में 5 जून से 12 जून 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल वैश्य समाज, जीरकपुर के सौजन्य से किया जा रहा है।
कथा का वाचन वृंदावन धाम के कथावाचक पंडित चंद्र प्रकाश शास्त्री ठाकुर द्वारा किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगी, जबकि प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत 5 जून से कलश यात्रा निकाल कर की गई। यह कार्यक्रम 11 जून तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे यजमान पूजन होगा। कथा सप्ताह के समापन अवसर पर 12 जून को सुबह 8 बजे हवन यज्ञ आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद दोपहर 12 बजे से अटूट भंडारा आरंभ होगा।
विज्ञापन
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने तथा धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, संस्कारों और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।