फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shri Khatu Shyam Sankirtan Festival was filled with the colors of devotion.

Mohali News: श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव हुई भक्ति के रंग में सराबोर

Tue, 30 Sep 2025 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Shri Khatu Shyam Sankirtan Festival was filled with the colors of devotion.

विज्ञापन
मोहाली। फेज-1 स्थित शोरूम मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित चौथा भव्य श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम फेज-1 स्थित फ्रैंको होटल के सामने वाली पार्किंग में आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक भजनों और संकीर्तन से हुई। मोनू दुआ, सुनील दाया नामदेव हिसार और आकांक्षा मित्तल ने श्री खाटू श्याम के भजनों की मधुर प्रस्तुति दी। लोग समूह में झूमते हुए भजन-संकीर्तन में शामिल हुए और प्रभु श्री खाटू श्याम की महिमा का गुणगान किया। इस भव्य आयोजन में फेज-1 स्थित श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी के सभी सदस्यों ने माता टेककर श्री खाटू श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही संगठन के सदस्य अशोक कुमार (निटा), मनजीत सिंह, किरणपाल, राजीव जैन और आशु सूद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed