फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shot fired between two groups due to old rivalry; One arrested, case registered against six

Mohali News: पुरानी रंजिश में दो गुटों में चली गोली<bha>;</bha> एक गिरफ्तार, छह पर केस दर्ज

Sun, 01 Sep 2024 05:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Shot fired between two groups due to old rivalry; One arrested, case registered against six
डेराबस्सी। गांव समगोली में वीरवार रात दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने कुछ लोगों पर गोली चला दी। इस वारदात में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके से चली हुई गोलियों खोल बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मनदीप सिंह ने बताया कि वीरवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि गांव समगोली में कुछ अज्ञात युवक एक परिवार पर गोली चला रहे हैं। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि गांव में सतीश कुमार और अशोक कुमार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि सतीश कुमार ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया और दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दी। इस दौरान कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन गांव में दहशत फैल गई। पुलिस को मौके से गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गांव समगोली निवासी अशोक कुमार की शिकायत पर इसी गांव के सतीश कुमार, मनिंदर सिंह और संजीव कुमार और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मनिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि गोली किसने चलाई और हथियार लाइसेंसी था या अवैध।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed