फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shortage of employees in fire brigade department of Mohali

मोहाली : आधुनिक उपकरणों वाला अग्निशमन विभाग 24 कर्मचारियों के सहारे, 13 साल से नहीं हुई भर्ती

Wed, 21 Apr 2021 02:28 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Shortage of employees in fire brigade department of Mohali
ड्रिल करते अग्निशमन विभाग के कर्मचारी। - फोटो : MOHALI
मोहाली। भले ही अग्निशमन विभाग के पास आग बुझाने के लिए अति आधुनिक उपकरण मौजूद हैं, लेकिन मुलाजिमों की भारी कमी है। इसका खामियाजा आगजनी की घटना होने पर शहरवासियों को उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

अब अगर सब कुछ सही रहा तो विभाग को नए मुलाजिम मिल जाएंगे। नगर निगम ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने यह जानकारी दी। इस दौरान वह अग्निशमन विभाग के कार्यालय में शुरू हुए फायर सेफ्टी सप्ताह में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अग्निशमन विभाग के पास अति आधुनिक उपकरण हैं, लेकिन करीब 13 साल से मुलाजिमों की भर्ती नहीं की गई है। बता दें कि विभाग के पास 10 फायर टेंडर हैं। इनमें अति आधुनिक हाईड्रॉलिक प्लेटफार्म वाली मशीन, रेस्क्यू टेंडर और फॉम टेंडर तक शामिल हैं। विभाग के पास टेलीफोन ऑपरेटर समेत कुल 24 मुलाजिम हैं। इनमें चार फायर अफसर हैं। नियमों के मुताबिक एक गाड़ी के साथ छह मुलाजिमों का स्टाफ रहता है, लेकिन यहां आपात स्थित में अधिकारियों को भी खुद ही गाड़ियां चलानी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से मंगवानी पड़ती हैं गाड़ियां
बता दें कि शहर में आग लगने पर चंडीगढ़, एयरफोर्स या रोपड़ से फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ती है। वहां से फायर टेंडर पहुंचने तक लोगों का काफी नुकसान हो जाता है। कुछ समय पहले फेज-पांच स्थित विशाल मेगामार्ट में आग लगी थी। करीब छह दिन आग सुलगती रहने पर एसडीएम जगदीप सहगल की अगुवाई में मामले की जांच हुई थी। एसडीएम ने कहा था कि एक तो मुलाजिमों की कमी है ऊपर से उचित प्रशिक्षण का भी अभाव है। हालांकि नगर निगम की तरफ से मुलाजिमों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की गई थी, लेकिन यह काम पूरा नहीं हो पाया।
सालों से फाइलों में बन रहे दो नए फायर स्टेशन
दो नए फायर स्टेशन बनाने का काम भी नगर निगम ने कुछ साल पहले शुरू किया था। हालांकि यह काम अधर में लटका हुआ है। उम्मीद है कि अब नए मेयर के आने से जल्द यह काम पूरा हो जाएगा। फायर स्टेशन बनने से एयरोसिटी और नए सेक्टरों के लोगों को काफी फायदा होगा। इसके अलावा खरड़ और मुल्लांपुर में नए फायर स्टेशन बनेंगे।

यह उपकरण हैं विभाग की शान
सहायक मंडल फायर अफसर मोहन लाल वर्मा ने मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू को बताया कि मोहाली पंजाब का इकलौता ऐसा फायर ब्रिगेड है जहां स्काई फ्ररांटो लिफ्ट मौजूद है। इस मशीन से 54 मीटर ऊंचाई तक जाया जा सकता है। इतना ही नहीं फायर विभाग के पास रेसक्यू फायर टेंडर और एक निमैटिक जैक भी है। इसे इमारत की छत गिरने पर उसे उठाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसकी मदद से 10 टन तक वजन उठाया जा सकता है। इसके अलावा चलते हुए वाहन में लगी आग पर काबू पाने के लिए अल्ट्रा हाई प्रेशर जीप भी मौजूद है, जो फोम व पानी से लैस रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed