फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shopkeepers protested against the slip road being built for the overpass

Mohali News: ओवरपास के लिए बनाई जा रही स्लिप रोड का दुकानदारों ने किया विरोध

Tue, 19 Dec 2023 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers protested against the slip road being built for the overpass
जीरकपुर। शिमला हाईवे पर स्थित बलटाना लाइट प्वाइंट पर बनाए जा रहे ओवरपास के लिए स्लिप रोड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए ठेकेदार की ओर से सोमवार को जेसीबी मशीन लगाई गई थी। इसका स्थानीय दुकानदारों ने विरोध किया और काम बंद करवा दिया। इसके बाद तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद नेशनल हाई अथॉरिटी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि उनका नुकसान नहीं किया जाएगा। उनका अधिक से अधिक बचाव करने की कोशिश रहेगी। इसके बाद दोबारा से मशीन चलाकर खोदाई शुरू की गई।
विज्ञापन

बता दें कि बलटाना लाइट पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए एनएचआईए द्वारा यहां ओवरपास बनाया जा रहा है। इसका आधा काम किया जा चुका है। बिग बाजार की तरफ से बलटाना लाइट प्वाइंट की तरफ जाते हुए सड़क की चौड़ाई काफी कम हो जाती है। वहां पर अधिकारियों को स्लिप रोड बनानी है जिसके लिए खोदाई शुरू की गई है। यदि यहां स्लिप रोड बनाई जाती है तो दुकानों के आगे पार्किंग नहीं बचती है इसलिए दुकानदारों ने मांग की है कि कम से कम मोटरसाइकिल आदि खड़े करने की जगह दी जाए। इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों व एनएचएआई के अधिकारियों ने सड़क की चौड़ाई 90 फीट से घटाकर 72 फीट कर दी है ताकि लोगों को कम से कम मोटरसाइकिल की पार्किंग तो मिल सके। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल ओवरपास बनाने के बाद स्लिप रोड बनाने के लिए उनके पास 72 फीट की जगह बहुत है जिससे उनका काम चल जाएगा और स्लिप रोड भी बन जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वह जगह 92 फीट भी कर सकते हैं क्योंकि यह जगह सरकार की है।
विज्ञापन

मोटरसाइकिल के लिए छोड़ी जाए पार्किंग
स्थानीय दुकानदारों ने मांग की कि उन्हें स्लिप रोड के बनने से कोई एतराज नहीं है। उनकी तो यह मांग है कि एक तो मोटरसाइकिल के लिए पार्किंग छोड़ी जाए और दूसरा सड़क का काम जल्द पूरा किया जाए ताकि उनका काम ज्यादा बंद न रहे। इसके अलावा उन्होंने स्लिप रोड का काम जल्द पूरा करने की मांग की। स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि यदि उनके साथ सहयोग किया जाएगा तो वह भी अधिकारियों को पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed