फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   shivalik avanue, resident welfare society, protest against builder

शिवालिक एवेन्यू विवादः बिल्डर के खिलाफ अलॉटियों का रोष प्रदर्शन

Tue, 19 Jul 2016 10:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Tue, 19 Jul 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
shivalik avanue, resident welfare society, protest against builder
शिवालिक एवेन्यू विवादः - फोटो : अमर उजाला
शिवालिक एवेन्यू में बिजली, पानी, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट की मांगों को लेकर रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी ने बिल्डर के कार्यालय के सामने तीन घंटे तक धरना दिया। जिक्रयोग है कि रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर गत दिनों बैठक की थी। इसमें सोसायटी की समस्याओं पर चर्चा की गई थी। इस बैठक में तय किया गया था अलॉटियों की मांगों को जल्द पूरा किया जाए, नहीं तो अलॉटी बिल्डर के ऑफिस के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके बावजूद भी अलॉटियों की मांगें पूरी नहीं हुईं। इसके बाद अलॉटियों ने एसएसपी मोहाली और डिप्टी कमिश्नर मोहाली से धरना देने की अनुमति ली थी।
विज्ञापन

सोसायटी के अध्यक्ष ने बताया कि शिवालिक एवेन्यू निवासी पिछले काफी समय से बिजली, पानी और सीवरेज के अलावा सड़कों से संबंधित समस्याओं को चेयरमैन को बता चुके हैं, लेकिन उनकी समस्याएं हल नहीं की गई हैं। उन्होंने बताया कि पिछले एक माह से यहां की स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है, जिन्हें आज ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन की सूचना पर प्रशासन ने शिवालिक एवेन्यू के कार्यालय के पास पुलिस तैनात कर दी थी। नायब तहसीलदार अर्जुन ग्रेवाल ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों की शिकायतों को सुना। शिवालिक एवेन्यू के अधिकारियों ने रेजीडेंट सोसायटी की मांगों को 3 माह में पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष विवेक बघेला, शिवालिक एवेन्यू के एमडी दलजीत सिंह, जीएम मंजीत सिंह, हरचरण सिंह जनरल सचिव, इकबाल सिंह संरक्षक, एपी सिंह खजांची और स्वप्न शौरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed