फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sex racket busted at spa center; four young women rescued

Mohali News: स्पा सेंटर से देह व्यापार का भंडाफोड़, चार युवतियां छुड़ाईं

Mon, 14 Sep 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Sex racket busted at spa center; four young women rescued
खरड़। एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार युवतियों को बचाया है। स्पा सेंटर के मालिक सलमान खान को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई शनिवार देर रात लग्जरी स्पा सेंटर में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारा। आरोपी सलमान खान हरियाणा के यमुनानगर जिले के छछरौली स्थित रामिया कॉलोनी का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस ने सलमान खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर खरड़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने पुलिस टीम के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, सलमान खान बाबू खान का बेटा है। पुलिस इस मामले में स्पा सेंटर के मालिक की भूमिका की जांच कर रही है। इसके साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। यह कार्रवाई एसपी ग्रामीण जसपिंदर सिंह और डीएसपी खरड़ ईशान सिंगला के नेतृत्व में हुई। थाना सदर खरड़ के एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार की निगरानी में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed