फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sewerage water filled in the street and people's houses in Sector-17 of Derabassi

डेराबस्सी के सेक्टर-17 की गली और लोगों के घरों में भरा सीवरेज का पानी

Fri, 27 May 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sewerage water filled in the street and people's houses in Sector-17 of Derabassi
डेराबस्सी के सेक्टर-17 की गली और लोगों के घरों में भरा सीवरेज का पानी
विज्ञापन

- लोगों को आवाजाही में करना पड़ रहा दिक्कत का सामना, गंदगी से बीमारी फैलने का डर
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। शहर के सेक्टर-17 में पानी की टंकी के पास की गली शाम तक उस समय तालाब में बदल गई, जब नगर काउंसिल के कर्मचारी सीवरेज के दूषित पानी की लीकेज को देखने के लिए गली में गड्ढा खोद रहे थे। दरअसल पिछले कई दिनों से पीने वाले पानी की सप्लाई लाइन में सीवरेज का पानी मिलने से लोगों के घरों में दूषित पानी की सप्लाई की जा रही थी। लोगों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि दूषित पानी से बीमारी फैलने का डर है और नगर काउंसिल के कर्मचारी धीमी गति से काम कर रहे हैं।
मोहल्लावासी राजेश बग्गा, हिमांशु बग्गा, राजिंदर बग्गा, हरविंदर सिंह और अन्य ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से घरों में दूषित पानी की सप्लाई की जा रही थी। नगर काउंसिल में शिकायत दर्ज कराने के बाद पिछले चार दिन से नगर काउंसिल के कर्मचारी विभिन्न स्थानों पर लीकेज ढूंढने के लिए गड्ढे खोद रहे हैं। आज एक घर के पास एक गड्ढा खोदा गया और लीकेज की तलाश की जा रही थी। इस स्थान पर सीवरेज पाइपलाइन पीने वाले पानी की सप्लाई की पाइपलाइन के पास चल रही थी। सीवरेज लाइन की मरम्मत के दौरान गड्ढे में सीवरेज का पानी भर गया। जब पीने के पानी की सप्लाई की गई तो गड्ढे से पूरा पानी बाहर आ गया और चंद मिनट में ही गली में सीवरेज का गंदा पानी भरने से गली तालाब बन गई और गंदा पानी घरों के अंदर तक चला गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर लोगों ने यह कहते हुए विरोध किया कि पूरी गली में दूषित पानी भरने से इसकी बदबू से सांस लेना मुश्किल हो गया है। घरों में दूषित पानी की सप्लाई से बीमारी फैलने का डर पहले से ही बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-17 में गली में भरे सीवरेज का पानी भरने की समस्या यहां पर चल रही मरम्मत के कारण आई है। यहां पर काम कर रहे कर्मचारियों से गलती के कारण सीवरेज पाइप टूट गई थी, अब इसको ठीक कर दिया गया है। -रंजीत सिंह रेड्डी, अध्यक्ष, नगर काउंसिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed