फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sewerage poured, road in bad shape, bad condition of people for three years

Mohali News: सीवरेज डाला, सड़क खस्ताहाल, तीन साल से लोगों का बुरा हाल

Sun, 23 Apr 2023 01:58 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sun, 23 Apr 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Sewerage poured, road in bad shape, bad condition of people for three years
सीवरेज डाला, सड़क खस्ताहाल, तीन साल से लोगों का बुरा हाल
विज्ञापन

बलौंगी से फेज-11 की ओर जाने वाली टूटी सड़क की मरम्मत नहीं कर पाया निगम

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली बलौंगी से फेज-11 की ओर जाने वाली टूटने के कारण सड़क खस्ताहाल में है। प्रशासन इसे जल्द ठीक करने के दावे कई बार कर चुका है, लेकिन पिछले तीन साल से यह सड़क खस्ताहाल में है। यह सड़क खरड़-चंडीगढ़ हाईवे से शुरू होकर रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे को जोड़ती है।
जानकारी के मुताबिक 2020 में सीवरेज लाइन डालने के लिए इस सड़क को खोदा गया था। प्रशासन की ओर से दस किलोमीटर लंबी इस सड़क को उसके बाद बनाया गया था, लेकिन एक साल के अंदर ही दोबारा से वह सड़क टूटकर खंडहर हो गई थी। उस समय प्रशासन ने दावा किया था कि इस सड़क का काम बाकी है, क्योंकि इस पर तारकोल की सिर्फ एक ही परत डाली गई थी। इसके बाद दोबारा से दस करोड़ की लागत से दो महीने में इस सड़क का निर्माण होने का दावा हुआ था।
विज्ञापन

शहर में लगता है जाम
इस सड़क के खस्ताहाल होने के कारण यातायात का दबाव शहर की दूसरी सड़कों पर बढ़ा हुआ है। इस कारण शहर में रोजाना जगह-जगह जाम लग जाता है ओर इसमें वाहन फंसे रहे हैं। इस सड़क के खस्ताहाल होने की वजह से शहर में कई हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत बिछाई थी सीवरेज लाइन
शहर में जनसंख्या बढ़ने के साथ-साथ सीवरेज लाइन की क्षमता कम हो गई थी। अमृत योजना के तहत शहर में यह सीवरेज लाइन डाली गई थी। इसमें खर्चे का 20 प्रतिशत हिस्सा नगर निगम, 30 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार और 50 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार को देना था।

करीब 56 साल पहले बनी लाइन दे गई थी जवाब
मोहाली में करीब 56 साल पहले सीवरेज लाइन बिछाई गई थी। लेकिन यह लाइन कमजोर पड़ गई थी। इसके ब्लॉक होने की वजह से गंदगी सड़कों पर बहती थी। इसके अलावा कई जगह से लाइन धंस रही थी और टेलीकॉम कंपनियां जब अंडरग्राउंड लाइन बिछाती थीं, उस समय भी लाइन को नुकसान पहुंच रहा था। इसके बाद इस लाइन को बदलने की दिशा में काम शुरू हुआ। यह प्रोजेक्ट करोड़ों रुपये की लागत से चल रहा है। यह प्रोजेक्ट आने वाले 20-30 साल को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उम्मीद है कि इससे लोगों को फायदा होगा।


कोट
शहर के गांव बलौंगी से फेज-11 की ओर जाने वाली सड़क में सीवरेज डालने का काम पूरा हो गया है। अब एक हफ्ते के अंदर सड़क का काम शुरू करके लोगों की समस्या जल्द ही दूर कर दी जाएगी। इसके बाद ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। -अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed