{"_id":"628beb509fd0c13d626cbeca","slug":"sewerage-overflow-due-to-rain-water-filled-in-roads-and-fields-mohali-news-pkl451536392","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से सीवरेज ओवरफ्लो, सड़क व खेतों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से सीवरेज ओवरफ्लो, सड़क व खेतों में भरा पानी
विज्ञापन
जीरकपुर। सताबगढ़ रोड पर बरसात के कारण सीवरेज ओवरफ्लो हो गया। ओवरफ्लो हुआ पानी नेशनल हाईवे और सताबगढ़ और भुढ्डा गांव के खेतों में भर गया। इस समस्या को ठीक करने के लिए सीवरेज कर्मचारियों को रास्ता बंद करना पड़ा जिस कारण ट्रैफिक को सिंघपुरा की तरफ डायवर्ट किया तो नेशनल हाइवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
बताया जा रहा है कि सिंघपुरा गांव में बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में सीवरेज का पानी ट्रीट करने के बाद घग्गर नदी में सीवरेज लाइन के जरिए छोड़ा जाता है जिसमें ओवरफ्लो होने से यह समस्या पैदा हुई थी। इसे ठीक करने के लिए सीवरेज बोर्ड के जेई और स्टाफ पूरा दिन फॉल्ट को ठीक करने में जुटे रहे। रात को मौसम की पहली बरसात में सीवरेज का पानी ओवरफ्लो हो गया और खेतों व सड़क पर फैल गया।
सताबगढ़ से मैकड़ी चौक पर जाने वाले रोड पर सीवरेज का होल टूट गया था और पत्थर व कबाड़ फंसने से सीवरेज ब्लॉक हो गया था। इसे ठीक करने के लिए सीवरेज विभाग को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। वहीं किसानों ने सीवरेज का पानी खेतों में से निकालने के लिए पंप व बड़े टुल्लू पंप का इस्तेमाल किया। इसके इलावा नेशनल हाईवे पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर के लिए किए जा रहे निर्माण में भी पानी भर गया।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
सताबगढ़ से मैकड़ी चौक तक जाने वाली लिंक सड़क पर सीवरेज का ढक्कन टूटने से बीच में फंसने से सीवरेज ब्लॉक हो गया था। इस कारण पानी ओवरफ्लो हो गया था। यहा से भारी वाहन निकलते हैं जिनसे कई बार ढक्कन टूट जाता है। ऐसी समस्या पहले भी आ चुकी है लेकिन अब इसे ठीक कर दिया गया है। -रजनीश, एसडीओ सीवरेज विभाग