{"_id":"600b3b458ebc3e2c521f2a23","slug":"sewerage-jam-due-to-pipeline-damaged-in-anand-vihar-colony-mohali-news-pkl401574570","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद विहार कॉलोनी में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सीवरेज जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद विहार कॉलोनी में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सीवरेज जाम
विज्ञापन
आनंद विहार कॉलोनी में सीवरेज लाइन ठीक करते कर्मचारी।
- फोटो : MOHALI
जीरकपुर। आनंद विहार कॉलोनी में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण 250 से अधिक घरों की सीवरेज लाइन जाम हो गई है। बदबू उठने और सीवरेज बैक आदि होने के चलते लोगों को परेशान होना पड़ा। मामले की शिकायत पर कर्मियों ने लाइन को दुरुस्त करने की कोशिश की, लेकिन क्षतिग्रस्त लाइन को बदलने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। इस संबंधी कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को सूचित कर दिया है।
आनंद विहार कॉलोनी निवासियों ने बताया कि गत मंगलवार को उनकी कॉलोनी की सीवरेज लाइन जाम हो गई थी। संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामले की शिकायत देकर सीवरेज लाइन की सफाई का काम शुरू किया गया। अब कर्मचारी सफाई करने के लिए सीवरेज लाइन में घुसे तो पता चला कि कॉलोनी की गलियों में बिछाई गई सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
अधिकारियों को भेजी रिपोर्ट
वॉटर व सीवरेज की समस्या का निवारण करने वाले ठेकेदार कुलदीप सिंह ने बताया आनंद विहार कॉलोनी में सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त है। इसके चलते लाइन पूरी तरह से ब्लॉक हो चुकी है। गत दो दिन से उनके कर्मचारियों ने मशीन की मदद से लाइन साफ करने की कोशिश की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। अब इस मामले की रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद ही सीवरेज लाइन को बदलने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
सीवरेज लाइन ब्लॉक होने के मामले संबंधी मुझे कोई जानकारी नहीं है। अगर लाइन क्षतिग्रस्त होकर ब्लॉक हुई है तो इसे तुरंत बदलकर लोगों को समस्या से निजात दिलाई जाएगी। -कुलवंत सिंह, जूनियर इंजीनियर, जीरकपुर नगर परिषद।