फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Seven vicious people involved in theft incidents arrested, sent on remand for four days

Mohali News: चोरी की वारदातों में शामिल सात शातिर गिरफ्तार

Fri, 31 Mar 2023 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Seven vicious people involved in theft incidents arrested, sent on remand for four days
चोरी की वारदातों में शामिल सात शातिर गिरफ्तार, चार दिन के रिमांड पर भेजे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। सदर पुलिस खरड़ ने चोरी की अलग-अलग वारदातों को अंजाम देने वाले एक चोर गिरोह के सात शातिरों को गिरफ्तार किया है। थानेदार कर्मजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने न्यू सन्नी एनक्लेव की मार्केट में नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ प्रवासी लोग जो बंद पड़ी कोठियों में चोरी करते हैं और इस समय खरड़ में ही चोरी की वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूचना पर चोर गिरोह के शातिरों में आकाश, राजन, सन्नी, सुखदेव तथा जसविंदर को काबू कर लिया। पुलिस ने इनके पास से चोरी के तीन मोटरसाइकिल और कबाड़ लोहा बरामद किया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने इनके दो अन्य साथियों चंदन किशोर और दिनेश कुमार को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर खरड़ अदालत में पेश किया, जहां माननीय जज ने सभी आरोपियों को चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed