Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   View leprosy as a medical condition, not a curse; it is entirely curable with treatment

Mohali News: कोढ़ को बीमारी समझें, अभिशाप नहीं, इलाज से पूरी तरह संभव है ठीक

Thu, 19 Nov 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
View leprosy as a medical condition, not a curse; it is entirely curable with treatment
मोहाली में कुष्ठ रोग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जागरूकता कार्यक्रम में दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। जिला अस्पताल में गांधी जयंती के संबंध में कुष्ठ रोग (लेप्रोसी) पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। लोगों को बीमारी के समय पर इलाज के बारे में जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम सीनियर मेडिकल ऑफिसर परमिंदरजीत सिंह की अगुवाई में हुआ। इसमें नर्सिंग विद्यार्थियों और डॉक्टरों ने भाग लिया। जिला लेप्रोसी अधिकारी जयति बत्रा ने बताया कि कुष्ठ रोग एक बैक्टीरिया से होने वाला सामान्य शारीरिक रोग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई अभिशाप नहीं है। मरीजों से किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। जयति बत्रा ने बताया कि इस रोग में त्वचा पर हल्के तांबे रंग के निशान बन सकते हैं। इनमें सुन्नपन महसूस होता है।

जांच और उपचार की अपील
उन्होंने कहा कि मल्टी ड्रग थेरेपी (एमडीटी) के माध्यम से इस बीमारी का उपचार किया जाता है। सरकारी अस्पतालों में इसकी दवाइयां बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध हैं। जयति बत्रा ने लोगों से अपील की कि त्वचा पर ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करवाएं। उन्होंने इलाज को बीच में न छोड़ने की सलाह दी। मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और उन्हें उपचार के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में एनएमएस गुरजिंदर सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed