{"_id":"668c900382783fecdf0258e4","slug":"seven-minors-missing-from-derabassi-for-36-hours-parents-distressed-mohali-news-c-71-1-mli1005-116674-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेराबस्सी से सात नाबालिग 36 घंटे से लापता, माता-पिता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डेराबस्सी से सात नाबालिग 36 घंटे से लापता, माता-पिता बेहाल
विज्ञापन
डेराबस्सी। बरवाला रोड स्थित भगत सिंह नगर से अलग-अलग घरों के सात नाबालिग बच्चे पिछले 36 घंटे से लापता हैं। लापता बच्चे प्रवासी परिवारों से हैं, जिनमें से सभी लड़के हैं। शिकायत के बाद पुलिस बच्चों की तलाश कर रही है। लापता होने वाले बच्चे सातवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा के छात्र हैं।लापता बच्चों के माता-पिता ने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच बजे बच्चे घर से पार्क में खेलने गए लेकिन वापस नहीं लौटे। दोपहर 12 बजे भगत सिंह नगर की अलग-अलग गलियों में रहने वाले 5 अन्य बच्चे खेलने के लिए घर से निकले, वह भी वापस नहीं लौटे। रविवार को छुट्टी होने के कारण बच्चे पहले भी खेलने जाते थे, इस कारण अभिभावकों ने सोचा कि बच्चे खेल रहे होंगे और उनके गायब होने का पता देरी चला।
लापता बच्चे एक-दूसरे को जानते हैं और एक साथ स्कूल जाते हैं। सबसे बड़ा लड़का 15 साल का है जो दसवीं में पढ़ता है। माता-पिता को यह सोचकर परेशानी हो रही है कि बच्चे पूरी रात कहां रहे होंगे। जब माता-पिता को बच्चों की तलाश करने पर कोई सुराग नहीं मिला तो उनके एक दोस्त को पता चला कि वे मुंबई जाने की बात कर रहे थे। 15 वर्षीय दीप सुबह सूरज और अनिल के साथ थाने के सामने पार्क में खेलने गया था। उसने बताया कि वे दोनों घर से भागने की बात कर रहे थे और उसे अपने साथ चलने के लिए कह रहे थे, लेकिन वह डर के मारे उनके साथ नहीं गया और 2 घंटे बाद पार्क से घर लौट आया। लापता बच्चों के परिजनों का कहना है कि सभी बच्चे एक साथ निकले हैं और अब उनका सुराग नहीं मिल रहा है।
दो बच्चों के पास मोबाइल है, लेकिन सिम नहीं
लापता बच्चों के परिजनों ने बताया कि लापता सात बच्चों में से दो के पास मोबाइल फोन तो है, लेकिन सिम नहीं है। दोनों मोबाइल में अपने इंस्टाग्राम एप पर आईडी चला रहे हैं और गेम खेलते हैं। उनके पास आए एक लड़के ने बताया कि गायब होने के बाद एक शख्स ने उसे उसकी इंस्टाग्राम आईडी से अनफॉलो कर दिया है। वे गेम भी खेल रहे हैं और ऑनलाइन भी, जिसकी खोज की जा रही है।
विज्ञापन
ये बच्चे हुए लापता
भगत सिंह नगर की गली नंबर 3 निवासी सूरज (15) पुत्र बेचू राम और अनिल (15) पुत्र सीता राम, गली नंबर 4 निवासी ज्ञानचंद, गली नंबर 8 निवासी गौरव, अजय, 13 वर्षीय दिलीप और विष्णु सहित कुल 7 बच्चे गायब हैं।