फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Seven lost the battle of life from Corona, 450 got new life, 182 new patients arrived

कोरोना से सात ने हारी जिंदगी की जंग, 450 को मिला नया जीवन, 182 नए मरीज आए

Mon, 31 May 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Seven lost the battle of life from Corona, 450 got new life, 182 new patients arrived
मोहाली। जिले में कोरोना का संक्रमण कमजोर पड़ रहा है। मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है, लेकिन संक्रमितों की मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। यह चीज जिला प्रशासन के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। रविवार को सात लोगों की कोरोना से मौत हो गई, जबकि 182 लोग नए संक्रमित आए हैं।
विज्ञापन

वहीं, 450 लोगों ने कोरोना से जिंदगी की जंग जीती है। करीब छह हफ्तों में पहला मौका है जब मोहाली शहर में 50 से कम संक्रमित सामने आए हैं।
डीसी गिरीश दियालन ने लोगों को हिदायत दी है कि वह सरकार की ओर से निर्धारित नियमों का पालन करें। तभी इस महामारी को मात दी जा सकती है। प्रशासन ने कोरोना महामारी से मरने वालों की ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।
विज्ञापन

वहीं, रविवार को जो लोग कोरोना संक्रमित आए हैं उनमें डेराबस्सी से 32, ढकोली से 29, लालड़ू से 6, बूथगढ़ से 6, घडुआं से 4, खरड़ से 31, कुराली से 9, बनूड़ से 17 और मोहाली में 48 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 66406 पर पहुंच गई। इनमें से 62311 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 3141 सक्रिय है। जबकि 954 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मोहाली जिले में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तनदेही से जुटा हुआ है। इतना ही नहीं कई समाज सेवी संस्थाओं की ओर से भी कोविड केयर सेंटर स्थापित किए गए हैं। जहां पर मरीजों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा धार्मिक संस्थाओं से लोगों को ऑक्सीजन के सिलिंडर से लेकर अन्य चीजें मुुहैया करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed