फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Service revolver and jewelry stolen from police officer's house

पुलिस मुलाजिम के घर से सर्विस रिवाल्वर व गहने चोरी

Sat, 24 Sep 2022 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Service revolver and jewelry stolen from police officer's house
नयागांव। विकास नगर में चोर एक पुलिस मुलाजिम के घर से उनकी सर्विस रिवाल्वर, नकदी और गहने चोरी करके फरार हो गए। इस मामले में नयागांव थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मुलाजिम विजय कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह 22 सितंबर को सुबह 6:40 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकल गए थे और उनकी पत्नी भी ऑफिस चली गई थी। घर में ताला लगा हुआ था। दोपहर को 2:20 पर जब मेरी पत्नी घर वापस आई तो देखा कि घर के दरवाजों के सभी ताले टूटे हुए थे और अंदर का सामान भी बिखरा हुआ था। पत्नी ने उन्हें फोन किया तो वह घर पहुंचे। घर आकर चेक किया तो पाया कि उनकी अलमारी का ताला टूटा हुआ था। इसमें से उनकी सर्विस रिवाल्वर .30 बोर और 12 कारतूस, 145001 रुपये की नकदी और पत्नी के गहने चोरी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed