फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Senior High Court lawyer's cook absconded after feeding drugs, wife, son and mother-in-law's health deteriorated

Mohali News: हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील का कुक नशीली चीज खिलाकर फरार, पत्नी, बेटे और सास की तबीयत बिगड़ी

Sun, 30 Jul 2023 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Senior High Court lawyer's cook absconded after feeding drugs, wife, son and mother-in-law's health deteriorated
मोहाली। हाईकोर्ट के एक वरिष्ठ वकील के सेक्टर-69 घर में काम करने वाले कुक ने परिवार के सदस्यों को खाने में नशीली मिलाकर खिला दी। खाना खाकर वकील की पत्नी, बेटे और सास की तबीयत बिगड़ गई। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया और यहां पर इनकी हालत स्थिर है। इस संबंधी थाना फेज 8 पुलिस ने फरार कुक भास्कर निवासी नई दिल्ली के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।वरिष्ठ वकील सलिल सागर ने पुलिस को बताया कि 27 जुलाई को वह और उनका बड़ा बेटा रोजाना की तरह हाईकोर्ट चले गए थे। दोपहर को छोटे बेटे संकल्प सागर का फोन आया कि घर में दो जुलाई को रखे नेपाली कुक भास्कर ने जो खाना बनाया था उसको खाकर मां, नानी सभ्य भारद्वाज और मेरी तबीयत बिगड़ गई है। यह सुनकर वह बड़े बेटे के साथ हाईकोर्ट से घर के लिए निकल पड़े। तब तक उनका छोटा बेटा अपनी मां के साथ नानी को सेक्टर-69 के एक निजी अस्पताल में ले गया था। जब वे वहां पर पहुंचे तो उनकी पत्नी सुमन सागर और छोटे बेटे को भी उल्टी आने लगी। इसके बाद उन्होंने अपने घर में काम कर रहे कुक से संपर्क किया तो उसका फोन नंबर बंद आया। फिर उन्होंने घर में काम कर रहे कारपेंटर को फोन किया तो उसने बताया कि कुक उनके जाने के बाद घर से चला गया था। इसके बाद उन्होंने कुक को रखवाने वाले उसके साथी सुमन काजी बिष्ट को फोन करने की कोशिश की, लेकिन उसका नंबर बंद आया। इसके बाद उन्होंने सुमन के मालिक के घर फोन किया तो पता चला कि सुमन भी वहां से फरार हो चुका है। इस पर उन्हें शक हुआ कि कुक ने घर में चोरी करने की नीयत से परिवार के लोगों के खाने में नशीली चीज मिलाकर खिलाई थी। यह पता चलने पर उन्होंने आरोपी कुक के खिलाफ थाना फेज-8 की पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


कुक रखवाने वाला सुमन हो सकता है मास्टरमाइंड
शिकायतकर्ता वरिष्ठ वकील ने पुलिस को बताया कि इस वारदात के बाद से आरोपी कुक और उसका साथी दोनों फरार हैं। उन्होंने शक जताया कि इस पूरी वारदात के पीछे कुक भास्कर को नौकरी पर रखवाने वाला सुमन नशे की चीज खिलाकर घर में चोरी करवाने की योजना का मास्टरमाइंड हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed