फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Seized five tourist buses running on roads without paying taxes

बिना टैक्स भरे सड़कों पर दौड़ रहीं पांच टूरिस्ट बसें जब्त

Thu, 05 May 2022 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Seized five tourist buses running on roads without paying taxes
मोहाली। जिला ट्रांसपोर्ट विभाग ने बिना टैक्स भरे सड़कों पर दौड़ रहीं बसों व अन्य वाहनों पर पूरी तरह से शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी में पांच टूरिस्ट बसों को विभाग ने जब्त किया। जबकि अब तक जब्त किए गए वाहनों से विभाग 53 लाख रुपये जुुर्माने के रूप में वसूल चुका है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसी को भी नियम तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला ट्रांसपोर्ट विभाग व ट्रैफिक पुलिस की तरफ से मिलकर स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही है। इस दौरान जिले से गुजरने वाले मेन हाईवे से लेकर अंदरूनी सड़कों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा विभाग को कोई सूचना मिलती है तो उस पर भी काम किया जा रहा है। अधिकारियों की माने तो दो दिनों में बिना टैक्स भरे चल रही पांच बसों को जब्त किया गया है। इसमें अशोका टूरिस्ट बस, हिमालय टूरिस्ट बस, सिटी लैंड, जीके ट्रैवल व विजय बस शामिल है। इन सभी बसों की तरफ से बनता टैक्स जमा नहीं करवाया गया था। यह सारी कार्रवाई सब डिवीजन डेराबस्सी के अधीन आते एरिया में की गई है। याद रहे कि गत एक महीने से जिला ट्रांसपोर्ट विभाग सड़क नियम तोड़ने वालों पर पूरी तरह से सख्त हो गया है। इस दौरान सेफ सिटी वाहन स्कीम के तहत चौबीस बसों के चालान काटे गए थे। जबकि ओवर लोड टिप्परों को जब्त किया गया।
विज्ञापन

कोट्स...
बिना टैक्स भरे सड़कों पर दौड़ रहीं पांच टूरिस्ट बसें जब्त की गई हैं। वाहन चालकों को हिदायत दी है कि सड़कों पर उतरने से पहले सड़क नियमों का पालन करें ताकि लोेगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुखविंदर सिंह, सचिव, रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed