{"_id":"6122b5e18ebc3e7a041c8465","slug":"seeing-the-police-the-driver-absconded-leaving-a-tractor-trolley-full-of-sand-mohali-news-pkl4242739189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को देखकर रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को देखकर रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर चालक फरार
विज्ञापन
मोहाली। जिले में एक बार फिर अवैध खनन का मामला सामने आया है। हालांकि स्पेशल नाके पर पुलिस को देखकर आरोपी ट्रैक्टर चालक रेत से भरी ट्रॉली को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ चोरी और खनन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक कुराली सिटी थाने की पुलिस कुराली बस स्टैंड पर तैनात थी। तभी सामने से आ रहे एक बिना नंबर के लाल रंग के ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने सामने पुलिस को देखकर बड़ी तेजी से ट्रैक्टर को पीछे मोड़ लिया। तभी पुलिस को अपनी ओर आते देखकर वह थोड़ी दूर आगे जाकर रुक गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। जब पुलिस ने नजदीक जाकर जांच की तो पता चला कि ट्रॉली में रेत भरा हुआ था। पुलिस को शक है कि ट्रैक्टर चालक अवैध खनन करके ले जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही ट्रैक्टर मालिक की पहचान के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देख रही है, ताकि पता चल सके कि आरोपी रेत कहां से लेकर आया था।
बता दें कि अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए स्पेशल टीमें गठित की गई हैं। इनमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हैं। यह टीमें रोजाना चेकिंग कर रही हैं और रोजाना अपनी रिपोर्ट डीसी को फाइल करती हैं। साथ ही नियम तोड़ने वालों पर डीसी की ओर से कार्रवाई की जाती है।