{"_id":"6732761c21e5d96f9c05b615","slug":"security-guard-murdered-and-his-body-was-thrown-in-the-plot-hands-and-feet-were-tied-mohali-news-c-71-1-mli1005-121781-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर शव प्लाट में फेंका, बंधे थे हाथ-पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर शव प्लाट में फेंका, बंधे थे हाथ-पांव
विज्ञापन
चार दिन से था लापता, पुलिस को शव से कुछ दूरी पर मिली मोटरसाइकिल
पुलिस जांच में जुटी, एसएचओ ने हत्या की जताई आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। एक सिक्योरिटी गार्ड के हाथ-पांव बांधकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव एरोसिटी के जे ब्लॉक के खाली पड़े काॅमर्शियल प्लाट में फेंक दिया। शव से कुछ दूरी पर उसकी मोटरसाइकल खड़ी थी। मोटरसाइकिल में रखे कागजात से मृतक की पहचान मुकत सिंह निवासी खड़ोली जिला पटियाला के रूप में की गई है। वहीं पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने वारदात की जगह मोटरसाइकल के कागजात से एड्रेस पता किया और परिजनों से संपर्क साधा। पुलिस को जानकारी मिली कि मुकत सिंह चार दिन से घर से गायब है। पुलिस को वारदात स्थल से एक उस्तरा भी बरामद हुआ है। वहीं शव का एक हाथ चुन्नीनुमा कपड़े से बंधा हुआ है। हालांकि पुलिस उस्तरे को हत्या में इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि नहीं कर रही है लेकिन उसे साक्ष्य के तौर पर जांच के लिए रख लिया है।
पुलिस मृतक के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। परिजन सूचना के बावजूद शाम तक थाने नहीं पहुंचे थे। वहीं पुलिस ने मौके का जायजा लिया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। जांच के बाद शव कब्जे में लेकर डेराबस्सी अस्पताल की माेर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
बॉक्स
चार दिन से खड़ी थी बाइक, ग्रुप में डाली फोटो तो पहुंचे दो युवक
वारदात स्थल पर सबसे पहले पहुंचे गगनदीप निवासी खड़ोली ने बताया कि वह पटियाला रोड पर एक बिल्डर के पास काम करता है। सुबह उनके गांव के ग्रुप में एक मोटरसाइकल की किसी ने फोटो डाली थी। पूछा गया था कि मोटरसाइकल कहां खड़ी है। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर देखा तो उनके गांव के युवक की मोटरसाइकल थी। इसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने राजपुरा में संबंधित थाने में गुमशुदगी कि शिकायत दर्ज करवाई थी। एरोसिटी से मोहाली जाने वाली सड़क पर कुलचे की रेहड़ी लगाने वाले जतिंदर कुमार ने कहा कि यह बाइक कई दिन से यहां खड़ी है, हमने सोचा के शायद कोई छोड़कर चला गया है। जब यहां पुलिस देखी तो पता चला कि किसी का शव पड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव के हाथ पांव-बंधे हुए हैं, इसलिए लग रहा है कि किसी ने बेरहमी से गार्ड की हत्या कर शव को फेंक दिया है।
कोट्स
हमें सोमवार को दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली थी कि एरोसिटी के जे ब्लॉक में शव पड़ा है। मौके पर फाॅरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद शव डेराबस्सी के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वारदात स्थल से उस्तरा भी मिला है, जिसे जांच के लिए रख लिया है। मोटरसाइकिल के कागजात से मृतक का पता लगाकर परिजनों को सूचना दे दी है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जसकंवल सिंह सेखों, एसएचओ थाना जीरकपुर