फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Security guard accused female advocate of misbehavior

Mohali News: महिला एडवोकेट पर सुरक्षा गार्ड ने लगाया दुर्व्यवहार करने का आरोप

Sun, 18 Feb 2024 10:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Security guard accused female advocate of misbehavior
कई घंटे चला हंगामा, सुरक्षा गार्डों ने महिला वकील की गाड़ी घेरी
विज्ञापन

कहा- जब तक माफी नहीं मांगती नहीं ले जाने देंगे कार, दोनों पक्षों ने पुलिस को दी शिकायत



संवाद न्यूज एजेंसी

जीरकपुर। जीरकपुर-अंबाला रोड स्थित मोतिया रॉयल सिटी सोसाइटी में रविवार देर रात उस वक्त हंगामा हो गया, जब सिक्योरिटी गार्डों ने खुद को वकील बताने वाली एक महिला पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर उसकी गाड़ी रोक दी और पुलिस को बुला लिया। सोसाइटी के सुरक्षा गार्डों ने महिला की कार रोकी तो उसने नाराज होकर कार बीच सड़क पर खड़ी कर दी और आने-जाने का रास्ता रोक दिया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद सोसाइटी के करीब 100 लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने महिला से माफी की मांग की, लेकिन महिला एडवोकेट ने माफी नहीं मांगी तो गार्डों ने पुलिस को बुला ली। पुलिस ने पहुंचकर भड़के लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग महिला की गाड़ी न निकलने की जिद पर अड़ गए।

जानकारी देते हुए सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड दिलावर सिंह, प्रीति, ममता, कुलदीप कौर, सुमन, रमन और अन्य सुरक्षा गार्डों ने बताया कि सपना सेठ नाम की एक महिला, जो खुद को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की वकील बताती है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला रोज सोसाइटी में आते समय उनके साथ दुर्व्यवहार करती है। कई बार उनके साथ वह अभद्र भाषा में बात कर चुकी है और गलत इशारे करती है। उन्होंने कहा कि जब महिला का सामना सुरक्षा गार्डों से होता है तो वह गाली गलौज करती है। सुरक्षा गार्डों ने कहा कि महिला ने सोसाइटी में प्रवेश के लिए अपने वाहन पर लगे स्टीकर को भी फाड़ दिया और वह जिद करती है कि यदि उनका कोई रिश्तेदार उनसे मिलने आता है, तो उन्हें भी सोसाइटी में स्वतंत्र रूप से प्रवेश की अनुमति दी जानी चाहिए। ऐसा न करने पर महिला ने गेट पर आकर दुर्व्यवहार किया। गार्डों ने मामले की शिकायत मोतिया सिटी सोसाइटी वेलफेयर एसोसिएशन से की, जिन्होंने महिला के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। सोसाइटी के अध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि जब तक महिला लिखित माफी नहीं मांगती, तब तक वह उसकी गाड़ी नहीं ले जाने देंगे।
विज्ञापन


इस मामले में संपर्क करने पर जांच अधिकारी एएसआई चमकौर सिंह ने बताया कि सपना सेठ और सोसाइटी की वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है, जिसकी जांच के लिए वह मौके पर आए थे, उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों से बातचीत चल रही है और अगर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, सोसाइटी के लोगों ने महिला की कार के आगे व पीछे अपनी गाड़ियां खड़ी कर उसकी गाड़ी को ब्लॉक कर दिया है, ताकि वह रात में वहां से गाड़ी न ले जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed