{"_id":"6a98873ed1add183e80fec8c","slug":"second-consecutive-theft-in-vishranti-city-jewellery-worth-rs-7-lakh-stolen-mohali-news-c-71-1-mli1017-146554-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: विश्रांति सिटी में लगातार दूसरी चोरी, सात लाख के जेवरात साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: विश्रांति सिटी में लगातार दूसरी चोरी, सात लाख के जेवरात साफ
विज्ञापन
जीरकपुर। विश्रांति सिटी में लगातार दूसरी चोरी की वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस बार चोर एक मकान का दरवाजा तोड़कर करीब सात लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, लैपटॉप और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। विश्रांति सिटी निवासी व्यवसायी बिष्णुकांत ठाकुर ने बताया कि वह बेटे के साथ रहते हैं, जबकि उनकी पत्नी बिहार में शिक्षिका हैं। 19 अगस्त को वह परिवार के साथ बिहार गए थे। एक सितंबर शाम करीब चार बजे लौटे तो मुख्य दरवाजे की चौखट उखड़ी और ताला टूटा मिला। घर के अंदर सामान बिखरा था और अलमारी से सोने की चेन, अंगूठियां, बालियां व चांदी के आभूषण गायब थे। लैपटॉप समेत अन्य सामान भी चोरी हुआ है। पुलिस को शिकायत देने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
दो दिन पहले भी हुई थी चोरी
विश्रांति सिटी में दो दिन पहले भी चोरी की वारदात हुई थी। लगातार दूसरी घटना से निवासियों में चिंता है। लोगों ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
दो दिन पहले भी हुई थी चोरी
विश्रांति सिटी में दो दिन पहले भी चोरी की वारदात हुई थी। लगातार दूसरी घटना से निवासियों में चिंता है। लोगों ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन