फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Second accused of cheating by changing debit card arrested from Barwala

Mohali News: डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाला दूसरी आरोपी बरवाला से गिरफ्तार

Fri, 19 Jan 2024 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Second accused of cheating by changing debit card arrested from Barwala
पंचकूला। डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले आरोपी पिहोवा निवासी राजेश की निशानदेही पर स्टेट क्राइम ब्रांच ने हिसार के बरवाला से दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपी की पहचान संदीप बरवाला निवासी के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी और उसके परिजनों ने पुलिस के साथ हाथापाई की। हाथापाई करने पर पुलिस ने हिसार में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पंचकूला, असम और पंजाब सहित कई राज्यों में डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने के मामले दर्ज हैं। आरोपी कई मामलों में भगोड़ा भी घोषित हो चुका है। जांच अधिकारी अमित पाल ने बताया कि पुलिस संदीप की गिरफ्तारी के लिए 14 जनवरी को हिसार के बरवाला पहुंची थी। वहां पर संदीप के पिता मिले। उसके पिता ने कहा कि बेटा बाहर गया है, थोड़ी देर में आ जाएगा। कुछ देर बाद संदीप आ गया। पुलिस पूछताछ कर रही थी तभी आरोपी वहां से भागने की कोशिश करने लगा और हाथापाई पर उतर गया। चीख पुकार कर परिजनों से स्वयं को छुड़ाने को कहने लगा। देखते ही देखते मौके पर काफी महिलाएं और पुरुष एकत्रित हो गए। सभी पुलिस के साथ हाथापाई करने लगे। महिलाएं अपने कपड़े फाड़कर उल्टा केस डलवाने की धमकी देनी लगी। इसके बाद आरोपी के परिजनों ने पुलिस टीम के साथ हाथपाई और गाली-गलौज की। सूचना देकर मौके पर स्थानीय पुलिस बुलाई गई। इसके बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पंचकूला पहुंची।
विज्ञापन


आरोपी ने निकाले थे 1.68 लाख रुपये
16 जनवरी 2023 को रायपुररानी निवासी साहिल ने चंडीमंदिर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह दोपहर दो बजे पैसे निकलवाने के लिए बरवाला स्थित एटीएम बूथ पर गया। वहीं पर आरोपी ने उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। इसके बाद 8000, 10000 और 150000 रुपये निकलवा लिए। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed