Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Scorpio tire gets stuck in an open manhole on Gulabgarh Road; major accident averted

Mohali News: गुलाबगढ़ रोड पर खुले मैनहोल में फंसा स्कॉर्पियो का टायर, टला बड़ा हादसा

Sun, 15 Nov 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Scorpio tire gets stuck in an open manhole on Gulabgarh Road; major accident averted
डेराबस्सी। शहर के सबसे व्यस्त गुलाबगढ़ रोड पर नगर परिषद की कथित लापरवाही के चलते शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क के बीचोंबीच खुले पड़े सीवरेज मैनहोल में एक स्कॉर्पियो गाड़ी का अगला टायर फंस गया। गनीमत रही कि गाड़ी की रफ्तार कम होने के कारण चालक सुरक्षित बच गया और कोई जानी या माली नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गुलाबगढ़ रोड पर साइन केक दुकान के ठीक सामने सड़क के बीचोंबीच सीवरेज का मैनहोल लंबे समय से बिना ढक्कन के खुला पड़ा है। शनिवार को यहां से गुजर रही एक स्कॉर्पियो का अगला टायर अचानक मैनहोल में धंस गया। इसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद गाड़ी को बाहर निकाला। स्थानीय निवासियों ने मांग की कि गुलाबगढ़ रोड पर खुले मैनहोल पर तुरंत मजबूत ढक्कन लगाया जाए। साथ ही शहर की अन्य सड़कों पर भी खुले मैनहोल की जांच करवाकर उन्हें सुरक्षित किया जाए, ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके।
विज्ञापन

कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
स्थानीय दुकानदारों और निवासियों ने बताया कि गुलाबगढ़ रोड पर दिन-रात वाहनों की आवाजाही रहती है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। लोगों का आरोप है कि खुले मैनहोल की समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने कहा कि दिन में खुले मैनहोल को देखना संभव है, लेकिन रात के अंधेरे में यह दोपहिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि समय रहते इसे बंद नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed