फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Scooty rider injured in collision with motorcycle

Mohali News: मोटरसाइकिल से टक्कर में स्कूटी सवार घायल

Tue, 13 Aug 2024 03:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider injured in collision with motorcycle
मोहाली। फेज-6 स्थित दारा स्टूडियो के पास मोटरसाइकिल और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में स्कूटी चालक गंभीर रूप में घायल हो गया। उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी नाक की हड्डी टूट गई है।
विज्ञापन


गांव बढ़माजरा निवासी आलम ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह कंपनी से घर की ओर जा रहा था। दारा स्टूडियो के पास खरड़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर में उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे उसके मुंह पर काफी चोट आई और खून भी बहने लगा। इसी बीच मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed