फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Scooty of a girl returning from Gurudwara was hit by a car, injured

माथा टेक गुरुद्वारे से लौट रही युवती की स्कूटी को कार ने मारी टक्कर, जख्मी

Mon, 22 Nov 2021 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Scooty of a girl returning from Gurudwara was hit by a car, injured
मोहाली। शहर के गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां सोहाना से माथा टेककर स्कूटी से वापस घर लौट रही एक युवती को एयरपोर्ट रोड पर अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुई युवती को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस मामले की शिकायत पर फेज-11 थाने की पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गांव चाचूमाजरा निवासी सुच्चा सिंह ने बताया कि उनकी बेटी जसमीन कौर अपनी स्कूटी से गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां में माथा टेकने जाती है और रविवार को गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर स्कूटी से वापस लौट रही थी। इसी दौरान जब वह सेक्टर-67/68 के लाइट प्वाइंट को क्रॉस कर रही थी तो नगर निगम ऑफिस से आने वाली सड़क पर यूपी नंबर की एक कार के चालक ने रेड लाइट जंप करने के बाद उसकी स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। वहीं, हादसे में जसमीन कौर सड़क के बीचोंबीच गिरकर जख्मी हो गई। लोगों ने उसे तुरंत इलाज के लिए फेज-8 स्थित फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने युवती के पिता सुच्चा सिंह की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed