फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Scooty hit by car, driver dies

Mohali News: स्कूटी को कार ने मारी टक्कर, चालक की मौत

Sun, 12 Nov 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Scooty hit by car, driver dies
खरड़। घड़ूआं के पास एसी की मरम्मत करने जा रहे मैकेनिक की स्कूटी को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस कारण स्कूटी चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं, अब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना सदर खरड़ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान मुहम्मद साजिब हाल वासी घड़ूआं और स्थायी वासी गांव शामपुर जिला भोला कालूपुर (बंगलादेश) के रूप में हुई है। मृतक की पहचान मिंटू कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बबलू कुमार वासी चनालों सिटी कुराली ने बताया कि उसका भाई मिंटू कुमार बलौंगी में किराए के कमरे में रहता था और मोहाली की एक कंपनी में काम करता था। सात नवंबर को वह अपने भाई के पास बलौंगी में ही रुक गया। अगले दिन सुबह वह अपनी मोटरसाइकिल और भाई अपनी स्कूटी पर एसी की मरम्मत करने के लिए जा रहा था। उसका भाई उसके आगे चल रहा था। जब सुबह करीब साढ़े दस बजे घड़ूआं के पास पड़ते भूपिंदरा फिलिंग स्टेशन को पार किया तो मॉडल टाउन की तरफ से एक कार चालक अपनी कार तेज रफ्तार में गलत दिशा से चलाते हुए लाया और उसके भाई की स्कूटी में टक्कर मार दी। इस कारण उसका भाई स्कूटी समेत गिर पड़ा और उसे काफी चोटें आईं। हादसे के बाद उक्त कार चालक वहां रुका और भाई के पास आकर हालचाल पूछा और अस्पताल ले जाने की बात कही। बाद में काफी लोग वहां इकट्ठा हो गए। भीड़ का फायदा उठाकर चालक कार समेत मौके से भाग गया। इसके बाद राहगीरों की मदद से भाई को फेज-1 के निजी अस्पताल में ले गया। वहां इलाज के दौरान अब उसके भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed