फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Scooty driver injured in collision with tipper in Bhagomajra, case registered

Mohali News: भगोमाजरा में टिप्पर की टक्कर से स्कूटी चालक घायल, केस दर्ज

Tue, 14 Nov 2023 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Scooty driver injured in collision with tipper in Bhagomajra, case registered
खरड़। गांव भागोमाजरा के टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी चालक मोहाली निवासी 23 साल के युवक हर्षदीप सिंह को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। हर्षदीप को इलाज के लिए सिविल अस्पताल खरड़ में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में सदर खरड़ थाना पुलिस ने घायल के फूफा जसदेव सिंह के बयान पर अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल टिप्पर चालक फरार है, उसके टिप्पर का नंबर नोट कर जांच शुरू कर दी है। जसदेव सिंह ने बताया कि वह अंबाला की कोर्ट में वकील हैं। सात नवंबर को करीब ढाई बजे वह जूस पीने के लिए गांव भागोमाजरा के टोल प्लाजा पर खड़े थे। इसी दौरान उसके साले का बेटा हर्षदीप सिंह स्कूटी पर वहां से गुजर रहा था। वह उसे बुलाने ही वाले थे कि तभी खरड़ की ओर से एक तेज रफ्तार टिप्पर आया और उसकी स्कूटी को टक्कर मारकर चालक टिप्पर समेत फरार हो गया। हर्षदीप सिंह हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। वह घायल हर्षदीप को राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल खरड़ ले गए। यहां पर उसके होश में आने के बाद पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए और टिप्पर चालक पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed