फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Schools will remain closed in Mohali, colleges and coaching centres, cinema halls, shopping malls and bar-restaurants will also open.

मोहाली में स्कूल रहेंगे बंद, कॉलेज और कोचिंग सेंटर, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल और बार-रेस्टोरेंट भी खुले

Wed, 14 Jul 2021 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Schools will remain closed in Mohali, colleges and coaching centres, cinema halls, shopping malls and bar-restaurants will also open.
मोहाली। कोरोना संक्रमण के कमजोर पड़ने के साथ ही जिला प्रशासन ने रात्रि कर्फ्यू हटाने संबंधी आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही अब इंडोर में होने वाले समागमों में 100 और आउटडोर में 200 लोग शामिल हो सकेंगे। हालांकि सभी स्कूल अभी बंद रहेंगे। कॉलेज, कोचिंग सेंटर और उच्च ट्रेनिंग वाले सभी संस्थान खुल सकेंगे। लेकिन इन संस्थानों के खुलने के बाद कम के कम दो हफ्तों में सभी अध्यापकों, नॉन टीचिंग स्टाफ और विद्यार्थियों को टीकाकरण की कम से कम एक खुराक देेने संबंधी सर्टिफिकेट एसडीएम, एडीसी और डीसी दफ्तर में जमा करवाने होंगे। इस संबंधी डीसी गिरीश दियालन की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

सिनेमा हॉल, कोचिंग सेंटर और यह चीजें खुलेंगीं
जिला मजिस्ट्रेट कम डीसी गिरीश दियालन की ओर से जारी आदेश में साफ कहा गया है कि शहर के सभी बार, सिनेमा हाल, रेस्टोरेंट, पूल, कोचिंग सेंटर, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, जिम, शॉपिंग मॉल, अजायब घर, चिड़ियाघर भी खुल सकेंगे। इनके लिए भी शर्त यह है कि स्टाफ और 18 साल से अधिक उम्र के सभी दर्शकों को टीकाकरण की कम से कम एक खुराक जरूर लगी हो। इसके अलावा तैराकी, खेल और जिम सुविधाओं के लिए 18 साल से अधिक उम्र के सभी उपभोक्ताओं को टीके की कम से कम एक खुराक लगना अनिवार्य किया गया। लेकिन उक्त आदेश कंटेनमेंट जोन में लागू नहीं होंगे। नियम तोड़ने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों पर पुलिस केस दर्ज करने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed