{"_id":"6240cc27d12fe835d84850cd","slug":"school-will-give-help-to-health-department-mohali-news-pkl445878586","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग को स्कूल देंगे संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग को स्कूल देंगे संजीवनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। जिले में 12 से 14 साल के बच्चों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए 16 मार्च से टीकाकरण मुहिम चली हुई है। विभाग ने 31011 बच्चों को टीका लगाना है लेकिन 26 मार्च तक विभाग 11 दिन में मात्र 1406 बच्चों को टीका लगा पाया है जो लक्ष्य का मात्र 4.53 फीसदी है। अब एक अप्रैल से स्कूलों में नया सत्र शुरू होने से स्वास्थ्य विभाग को शिक्षा विभाग से संजीवनी मिलने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षण संस्थानों से 12 से 14 वर्ष के बीच के बच्चों के टीकाकरण को लेकर संपर्क करना शुरू कर दिया है। विभाग का कहना है कि कोरोना महामारी के चलते अधिकतर स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ परीक्षाएं ऑनलाइन हुईं और ज्यादातर समय स्कूल बंद रहे। वहीं कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद स्कूल प्रबंधकों ने शैक्षणिक संस्थान खोल दिए। इसके बाद एकाएक बच्चे स्कूल पढ़ने के लिए पहुंचने लगे।
दूसरी ओर मार्च में सभी कक्षाओं के विद्यार्थी परीक्षाओं के चलते व्यस्त हो गए और उन्होंने परीक्षाएं खत्म होने के बाद टीका लगवाने का फैसला लिया। अब सभी शिक्षण संस्थानों में परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं और एक अप्रैल से स्कूलों में नया सत्र शुरू हो जाएगा इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने रणनीति बनाई है कि वह स्कूलों के सहयोग से टीकाकरण में तेजी लाएगा।
विज्ञापन
यहां पर जाकर अपने बच्चे को लगवा सकते हैं टीका
इस समय जिले में बच्चों के लिए मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी के सिविल अस्पताल कोरोना टीकाकरण केंद्र चल रहे हैं। इन केंद्रों के अलावा मोबाइल टीमों का गठन किया गया, जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों का टीकाकरण कर रही हैं।
क्या कहते हैं अधिकारी
मार्च में अधिकतर कक्षाओं की परीक्षाएं होती हैं और अप्रैल में शुरू होने वाले नए सत्र से पहले शिक्षण संस्थान से संपर्क करना शुरू कर दिया है ताकि लक्ष्य को जल्द पूरा किया जा सके। -गिरीश डोगरा, जिला टीकाकरण अधिकारी, मोहाली