फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   School will be sealed for violation of covid-19 protocol in school bus

स्कूल बस में कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर सील होगा स्कूल

Sun, 22 Aug 2021 02:02 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
School will be sealed for violation of covid-19 protocol in school bus
जीरकपुर। शहर के निजी स्कूलों में दूरदराज से आने वाले छात्रों को स्कूल छोड़ने और ले जाने के लिए स्कूल प्रबंधकों की ओर से चलाई जाने वाली बसों में कोविड-19 प्रोटोकॉल पालन करना जरूरी है। अगर किसी स्कूल की बस में इसका उल्लंघन सामने आया तो उस स्कूल को सील कर दिया जाएगा। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग मोहाली के नोडल अफसर ऋषभ गर्ग ने दी। उन्होंने कहा कि राज्य में जब से स्कूलों को खोलने की मंजूरी प्रदान की गई है, तब से विभाग को स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन की शिकायतें मिल रही हैं और इन शिकायतों के मिलने के बाद एक पत्र यातायात पुलिस को लिखा गया है, जिसमें स्कूल बसों की चेकिंग करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

दो अगस्त को खोले गए थे स्कूल
जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार की ओर से बीती दो अगस्त को राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को खोलने की मंजूरी दे दी गई थी। साथ ही नियम लागू किया गया था कि जो स्कूल प्रबंधन कोविड-19 गाइडलाइंस का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इसके बाद से आए दिन कोविड-19 गाइडलाइंस का उल्लंघन कर स्कूल बसों में और स्कूलों के अंदर बरती जा रही लापरवाही को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो शहर के अंदर उसी स्कूल प्रबंधक को स्कूल खोलने की इजाजत हैं, जिसके पूरे स्टाफ को टीकाकरण की दोनों खुराक लग चुकी हों और अन्य शर्तें शामिल हैं।
विज्ञापन

बस और स्कूल स्टाफ के लिए मास्क और सामाजिक दूरी जरूरी
शहर में स्थित निजी स्कूल में पढ़ने के लिए डेराबस्सी, लालड़ू, पंचकूला और चंडीगढ़ आदि शहरों से बच्चे पहुंचते हैं। इनमें बहुत से स्कूल बसों में ही आते-जाते हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइंस के मुताबिक स्कूल बस में मौजूद चालक और सहकर्मी को टीकाकरण की दोनों खुराक लगवाने के अलावा मास्क लगाना और सीटों पर बैठने वाले छात्रों की आपसी दूरी बनाए रखने का पालन करवाना अनिवार्य है, जिससे स्कूल में जाने वाला कोई भी बच्चा या स्टाफ का कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमण की चपेट में न आए। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग को बीते कुछ दिनों से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं, जिसमें स्कूल प्रबंधकों द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन सामने आया है। जिसमें स्कूल बस के अंदर चालक और सहकर्मी ने न तो मास्क पहना होता है और न ही सीटों पर बैठे छात्रों में एक-दूसरे के बीच सामाजिक दूरी के नियम की पालना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधकों की ओर से छात्रों को घर से स्कूल तक लाने और छोड़ने के लिए चलाई जाने वाली बसों में कोविड-19 प्रोटोकॉल की पालना न किए जाने की शिकायतें लगातार विभाग को मिल रही हैं। इसके मद्देनजर यातायात पुलिस को पत्र लिखकर स्कूल बसों की चेकिंग करने को कहा गया है। अगर स्कूल बस में कोई उल्लंघना सामने आती है तो संबंधित स्कूल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
- ऋषभ गर्ग, नोडल अफसर, स्वास्थ्य विभाग, मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed