फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   School of Phase-11 of Mohali will be ready in 12 months

सौगात : मोहाली के फेज-11 को मिला स्कूल का तोहफा, 12 महीने में बनकर होगा तैयार

Tue, 01 Jun 2021 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
School of Phase-11 of Mohali will be ready in 12 months
मोहाली। सेक्टर-65 (फेज-11) में सोमवार को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की इमारत का नींव पत्थर रखा गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायत, पशु पालन, डेयरी विकास एवं मछली पालन और उच्च शिक्षा मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा, सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला पहुंचे थे।
विज्ञापन

मंत्रियों का कहना है कि स्कूल की तीन मंजिला इमारत का निर्माण 12 माह में पूरा कर लिया जाएगा। इस संबंधी टेंडर में यह शर्त निर्धारित की गई है। कैबिनेट मंत्री बाजवा ने बताया कि स्कूल की इमारत में 32 क्लास रूम, प्रयोगशालाएं और दो पुस्तकालय होंगे।
विज्ञापन

तीन मंजिला होगी इमारत
सेहतमंत्री विधायक बलबीर सिंह सिद्धू का कहना है कि शहर के इस इलाके में स्कूल की मांग लंबे समय से की जा रही थी। 85900 स्क्वेयर फुट क्षेत्र वाले प्लॉट में तीन मंजिला इमारत का निर्माण 13 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। धरातल मंजिल का क्षेत्र 22600 स्क्वेयर फुट, पहली और दूसरी मंजिल क्रमवार 22250-22250 स्क्वेयर फुट और तीसरी मंजिल का क्षेत्र 16050 स्क्वेयर फुट होगा। इसके साथ ही खेल का मैदान और खुली जगह के लिए 17900 स्क्वेयर फुट जगह रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए सरकारी स्कूलों में बढ़ी विद्यार्थियों की संख्या
शिक्षामंत्री सिंगला ने कहा कि सरकारी स्कूलों में दाखिलों में वृद्धि का कारण स्कूली बुनियादी ढांचे का विकास है। 12000 स्मार्ट स्कूल तैयार करना, मेरिट आधारित ट्रांसफर पॉलिसी और प्री-प्राइमरी स्कूल शिक्षा को लागू करना इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुए हैं। इसके साथ ही पाठ्यक्रम आधारित विशेष तौर पर तैयार किया ई-कंटेंट ऑडियो-विजुअल तकनीक के जरिए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को दिखाकर अच्छी तरह दोहराई करवाने और कठिन धारणाएं समझाने के लिए सहायक सिद्ध हो रहा है। पंजाब सरकार द्वारा लाए गए बदलाव स्वरूप स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में मानक सुधार हुआ है। जहां नतीजों के मामले में सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों को पछाड़ा है, वहीं अभिभावकों का विश्वास भी फिर से सरकारी स्कूलों में बढ़ा है। सरकारी स्कूलों में 3.50 लाख दाखिले अधिक हुए हैं।

यह रहे मौजूद
इस मौके पर नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, मार्केट कमेटी खरड़ के चेयरमैन हरकेश चंद शर्मा, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, यूथ कांग्रेस कमेटी के जिला प्रधान एडवोकेट कंवरबीर सिंह सिद्धू, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन, जसबीर सिंह मणकू और कुलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed