{"_id":"574c97894f1c1b0209108c30","slug":"school-checking-nine-teachers-absent-26-teachers-late-education-department-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":" 99 स्कूलों की चेकिंग, नौ टीचर गैर हाजिर, 26 पहुंचे देर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
99 स्कूलों की चेकिंग, नौ टीचर गैर हाजिर, 26 पहुंचे देर से
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Tue, 31 May 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीआईपी जिले के गिरते शिक्षा स्तर व वीआईपी टीचरों पर शिकंजा कसने के लिए शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। इस कड़ी में डीजीएसई कम डीपीआई सेकेंडरी बलबीर सिंह ढोल की अगुवाई वाली टीमों ने सरकारी स्कूलों की चेकिंग की। इस दौरान 99 स्कूलों की में शिक्षा विभाग की टीमें गईं। इन स्कूलों 26 अध्यापक देरी से पहुंचे, जबकि नौ गैर हाजिर पाए गए।
जानकारी के मुताबिक, चेकिंग शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा के आदेश पर की गई है। इस दौरान 23 टीमों ने एक साथ स्कूलों की चेकिंग की। इस दौरान स्कूल अध्यापकों की हाजिरी के अलावा मिड-डे मील, पढ़ाई के स्तर, साफ सफाई के निरीक्षण की तरफ खास ध्यान दिया गया। अतिरिक्त स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. गुरजीत सिंह ने बताया कि जिन स्कूलों की चेकिंग की गई थी। दोपहर में उन स्कूलों के प्रिंसिपलों को दफ्तर में बुलाया गया। इस मौके पर बलबीर सिंह ढोल ने स्कूल प्रिंसिपलों को हिदायत दी कि वह अपने स्कूलों में हाजिर को यकीनी बनाए। गर्मी की छुट्टियों से पहले स्कूलों की छतों की विशेष सफाई करवाई जाए, ताकि बरसात में पानी जमा होने से स्कूलों को नुकसान न पहुंचे। ढोल ने बताया कि चेकिंग का उद्देश्य स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारना है। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान स्कूलों की कमियां भी नोट की गई हैं, जिन्हें आने वाले दिनों में सुधारा जाएगा।