फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Scavenger ruffian after stealing 8.25 lakhs

Mohali News: होटल मालिक के 8.25 लाख और गहने चोरी कर सफाईकर्मी रफूचक्कर

Mon, 26 Jun 2023 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Scavenger ruffian after stealing 8.25 lakhs
खरड़। होटल के मालिक के 8.25 लाख रुपये और सोने के गहने होटल के ही सफाईकर्मी द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। रूबल नैन की शिकायत पर सिटी खरड़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान अमृतसर निवासी सुखप्रीत सिंह के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता रूबल नैन वासी मनीमाजरा (चंडीगढ़) ने पुलिस को बताया कि वह प्रॉपर्टी का काम करता है और उनका होटल शिवजोत एनक्लेव खरड़ में है। इस होटल में आठ लोग काम करते हैं। वह अपने कारोबार की पेमेंट 8.25 लाख रुपये लेकर 21 जून को दोपहर एक बजे अपने होटल के कमरे में रुका हुआ था। इस दौरान उसने सोने के गहने और रुपये दोनों एक बैग में रख दिए और निजी काम के लिए चंडीगढ़ चला गया लेकिन अपना रुपयों और गहनों का बैग होटल में ही छोड़ दिया था। उसने कमरे की चाबी होटल के स्टाफ को दी थी। जब वह पौने पांच बजे वापस आया तो कमरे में बैग के अंदर रुपये और गहने नहीं थे। पीड़ित ने जब इस बारे स्टाफ से पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके जाने के बाद कमरे की साफ सफाई के लिए सफाईकर्मी आरोपी सुखप्रीत सिंह गया था जो उसके बाद उन्हें मिला नहीं और उसका फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस अभी आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed