फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   SBI employees protest against management

एसबीआई मुलाजिमों ने किया प्रदर्शन्, निकाला मोबाइल मार्च

Thu, 19 Dec 2019 11:18 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
SBI employees protest against management
मोहाली। भारतीय स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन चंडीगढ़ ब्लॉक और फेडरेशन की ओर से वीरवार को चंडीगढ़ सर्किल मैनेजमेंट के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। मुलाजिमों ने सेक्टर-68 में एसबीआई के प्रशासनिक कार्यालय भवन के सामने मैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसमें सर्किल के विभिन्न हिस्सों और केंद्रीय समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया और इस दौरान मोबाइल मार्च निकाला। प्रदर्शन कर रहे मुलाजिम एसोसिएशन के उप महासचिव जम्मू मॉड्यूल सुरेश बाली के नेतृत्व में जुटे थे।
विज्ञापन

इस दौरान अरुण सिक्का उप महासचिव मोहाली मॉड्यूल ने मैनेजमेंट की कठोर कार्रवाई की कड़ी निंदा की। इसके साथ ही दोनों सर्किल अध्यक्ष और महासचिव को अपनी स्थिति को स्पष्ट करने का अवसर दिए बिना स्थानांतरित करके दंडात्मक कार्रवाई करने की कठोर निंदा की। सुरेश वाली उप महासचिव जम्मू मॉड्यूल ने कहा कि यह कठोर कार्रवाई सर्किल प्रबंधन की ओर से सर्किल में अधिकारियों की सही आवाज का गला घोटने की कोशिश है। एसोसिएशन ने अधिकारियों की वास्तविक शिकायतों का हल करने के लिए समय-समय पर मुद्दों को उठाया है। एसोसिएशन के उप अध्यक्ष टीएस सग्गू ने कहा कि एसोसिएशन हमारे सम्मानित संस्थान का एक प्रमुख हितधारक है और हमें अपने संस्थान की बेहतरी और सुधार के लिए खुद को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने का अधिकार है। जो कि संविधान की ओर से प्रदत्त अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed