{"_id":"6898fd75e4944bc26a099fcb","slug":"savitri-greens-2-people-staged-a-sit-in-said-did-not-get-the-dream-house-but-got-a-lot-of-problems-mohali-news-c-71-1-spkl1025-132222-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावित्री ग्रीन्स-2 : लोगों ने दिया धरना, कहा- सपनों का घर नहीं मिला परेशानियों का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावित्री ग्रीन्स-2 : लोगों ने दिया धरना, कहा- सपनों का घर नहीं मिला परेशानियों का अंबार
विज्ञापन
जीरकपुर। सावित्री ग्रीन्स-2 सोसाइटी के लोगों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सैकड़ों लोग सोसाइटी के अंदर धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि घर खरीदते वक्त जो-जो वादे किए थे, उनमें से आधा भी पूरा नहीं हुआ। न पानी की सही व्यवस्था है, न पार्क है। न ही सुरक्षा का इंतजाम। धरने में शिवाकांत मिश्रा, जितेन्द्र अत्री, आशीष सैनी, समीर बाली, संदीप चौधरी, महेश वर्मा, आशु वालिया, अजय शर्मा, सुधीर शर्मा, रिंकल शर्मा, अर्नेजा जी, कुलदीप, जय प्रकाश गुप्ता, संजीव, सुनील खटकर, एडवोकेट चौहान, दिनेश शर्मा, विशाल प्रभाकर, मंजू नेहरा और हरप्रीत कौर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
लोगों ने बताया कि सोसाइटी में रोज पानी की किल्लत बनी रहती है। साफ पानी की गारंटी तो दूर, कई बार नलों में पानी ही नहीं आता। बिल्डर ने प्लान में पार्क और ओपन एरिया दिखाया था, लेकिन आज तक बने ही नहीं। चारदीवारी तक नहीं है। इससे लावारिस जानवर और चोर बेधड़क अंदर आ जाते हैं। धरने पर बैठे लोगों ने बिल्डर की कई लापरवाहियां गिनाईं। सोसाइटी में फायर फाइटिंग सिस्टम चालू नहीं है, इमारतों में अग्निशामक यंत्र तक नहीं लगाए गए।
लिफ्ट में एआरडी (ऑटोमैटिक रेस्क्यू डिवाइस) सिस्टम नहीं है, जिससे फंसने पर बड़ी दिक्कत होती है। बिजली के ट्रांसफार्मर इतने कमजोर हैं कि लोड झेल ही नहीं पाते। पार्किंग भी फ्लैट के हिसाब से नहीं दी गई, रोज लड़ाई की नौबत आ जाती है। लोगों का यह भी कहना है कि सीवेज कनेक्शन अवैध तरीके से दूसरी सोसाइटी से जोड़ दिया गया है। उसका एरिया कोड भी अलग है। रखरखाव के नाम पर जो पैसा हर महीने लिया जाता है, उसका कोई हिसाब नहीं है। पीएसपीसीएल के मीटर बड़ी देरी से लगाए गए, और आठ-आठ महीने तक लोगों के भुगतान उनके खातों में अपडेट नहीं हुए। बारिश में कई ब्लॉक्स के सामने पानी भर जाता है, नाली की सफाई और पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। कई लोगों ने ये भी आरोप लगाया कि बिल्डर ने नक्शे में बदलाव करके वादा किया गया पार्क हटा दिया और वहां ऊंची बिल्डिंग खड़ी कर दी।
विज्ञापन
यह तो चुनावों को लेकर बदनाम करने की साजिश है। जो लोग शोर मचा रहे हैं, उनमें से दो लोग दस वर्षों से इसी सोसाइटी में रह रहे हैं। तीन महीने पहले नया फ्लैट भी खरीदा है। अगर उनको कोई समस्या है तो वह नए फ्लैट क्यों खरीद रहे हैं। दूसरी बात हाई राइज में जेनसेट लगा हुआ है। बिजली पानी 24 घंटे दिया जा रहा है। सरकार की तरफ से जो बिजली कटौती हो रही है वह तो सरकार ने पूरी करनी है, उसकी जिम्मेवारी हमारी थोड़ा है। फायर की हमारे पास एनओसी है, जो हमें दमकल विभाग ने दी है। - यादविंदर शर्मा, बिल्डर एनके शर्मा ग्रुप