{"_id":"571cf6794f1c1b2e228b51da","slug":"save-environment-save-earth-campaign-launched-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास और वातावरण में संतुलन जरूरी : जस्टिस स्वतंत्र कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास और वातावरण में संतुलन जरूरी : जस्टिस स्वतंत्र कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Mon, 25 Apr 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
विकास और वातावरण में संतुलन जरूरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की ओर से एनजीओ डायलग हाईवे के सहयोग से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं में वातावरण बचाओ धरती बचाओ मुहिम की शुरुआत की गई। इस मौके पर मुख्य मेहमान राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल के चेयरमैन जस्टिस स्वतंत्र कुमार ने कहा कि विकास के नाम पर सड़कों को चौढ़ा करते समय पेड़ों की कटाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मानवता और पूरे जीवन संसार की भलाई के लिए विकास और वातावरण संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसलिए सड़कों को चौढ़ा करने समय पेड़ों को काटने की बजाए, किसी और जगह पर लगाने का प्रबंध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि साइंस एंड टेक्नोलॉजी के मौजूदा दौर में अगर मनुष्य के अंग ट्रांसप्लांट किए जा सकते हैं तो पेड़ किसी और जगह पर क्यों नहीं लगाए जा सकते।
पंजाब हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के प्रदूषण कंट्रोल बोर्डों, एनजीओ डायलग हाईवे और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के साझे प्रयास के तहत युवाओं को वातावरण बचाओ अभियान से जोड़ने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर शुरू की गई। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को प्रदूषण की रोकथाम और कुदरती वातावरण को बचाने के लिए शपथ भी दिलाई।
डायलग हाईवे के संस्थापक दविंदर शर्मा ने कहा कि हमें अगली पीढ़ी की भलाई के लिए धरती, हवा और पानी जैसे कुदरती श्रोतों की संभाल करनी चाहिए। इस मौके पर सीयू के चांसलर सतनाम सिंह संधू, हिमाचल प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप पठानिया, हरियाणा प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के मेंबर सचिव एस नारायणन, चंडीगढ़ प्रदूषण कंट्रोल कमेटी के वाइस चेयरमैन संतोष कुमार, प्रसिद्घ वकील रीटा कोहली और जेके सूरी ने भी संबोधित किया।