फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sarao hotel owner hangs in depression, death

अवसाद में चल रहे सराओ होटल के मालिक ने लगाया फंदा, मौत

Sun, 14 Aug 2022 02:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Sarao hotel owner hangs in depression, death
मोहाली। फेज-दस स्थित सराओ होटल के मालिक निरंकार सिंह (65) अवसाद में चल रहे थे। उन्होंने शनिवार को होटल की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहां से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। साथ ही मृतक के यूके में रहे बेटे और बेटी को सूचित कर दिया है। थाना फेज-11 के एसचओ गगनदीप सिंह ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मृतक के बच्चों का कहना है कि वह इमरजेंसी वीजा लेकर आ रहे हैं। उसके बाद ही पुलिस की तरफ से आगे की प्रक्रिया की जाएगी। पत्नी की हत्या के मामले में निरंकार सिंह जेल में चल रहे थे। करीब छह महीने पहले ही वह जेल से छुट्टी पर बाहर आए थे। इसके बाद वह होटल की पहली मंजिल पर रह रहे थे। वह काफी समय से ठीक नहीं थे। साथ ही वह अवसाद का शिकार हो गए थे। उनके शरीर का एक हिस्सा भी काम नहीं कर रहा था। शुक्रवार रात उन्होंने रोज की तरह खाना आदि लिया था। इसके बाद दवाई आदि खाने के बाद वह सो गए लेकिन शनिवार सुबह जब स्टाफ उनके पास गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद स्टाफ ने सर्विस विंडो से झांक कर देखा तो वह पंखे से झूल रहे थे। इसके बाद उन्होंने स्टाफ ने तुरंत पुलिस व परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने होटल में पहुंचकर शव को उतारा और अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सारी वीडियोग्राफी करवाई है। साथ ही मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर खुद किया था आत्मसमर्पण
2017 में कार में जाते समय निरंकार सिंह ने फेज-दस स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल के पास ही गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद ही पुलिस के पास जाकर आत्मसमर्पण कर दिया था। इस दौरान उन्होंने पूछताछ में बताया था कि उसकी पत्नी चाहती थी कि वह अपने और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लंदन चले लेकिन वह यहां से जाने तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ थे। निरंकार ने 2004 में यूके से आकर शहर में अपना व्यवसाय स्थापित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed